श्रीराम व सीता का आदर्श समाज के लिए प्रेरणास्रोत

Mar 10, 2026 08:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

पेज पांच के लिएपेज पांच के लिए -------- ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के दौरान निमाज गांव में श्रद्धालुओं के बीच श्री राम विवाह प्रसंग पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए...

श्रीराम व सीता का आदर्श समाज के लिए प्रेरणास्रोत

पेज पांच के लिए -------- ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के दौरान निमाज गांव में श्रद्धालुओं के बीच श्री राम विवाह प्रसंग पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी अनंताचार्य जी महाराज ने कहा कि श्रीराम व माता सीता का विवाह केवल एक पारिवारिक उत्सव नहीं, बल्कि धर्म, मर्यादा व आदर्श दांपत्य जीवन का महान संदेश है। स्वामी जी ने बताया कि मिथिला के राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए एक कठिन शर्त रखी थी। जिसे प्रभु श्री राम ने पूरा कर दिखाया। जिसे देख राजा जनक ने सीता का विवाह श्रीराम से संपन्न कराया।

यज्ञ को सफल बनाने में व्यवस्थापक हरिनारायण ओझा सहित, टूनू ओझा, सरपंच संजय ओझा सरपंच, सुनील ओझा, लड्डू ओझा, नित्यानंद ओझा, अमन कुमार ओझा उर्फ गुड्डू ओझा, रामचंद्र चौरसिया, उदय चौरसिया सहित गांव के कई अन्य प्रबुद्ध लोग व युवकों की भूमिका काफी भूमिका सराहनीय रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।