वगैर लाइसेंस के गिट्टी व बालू का व्यवसाय करने वालों पर होगी कार्रवाई

Feb 14, 2026 11:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

जिला खनन पदाधिकारी अमित कुमार ने मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से रखे गए बालू, गिट्टी और पत्थर का निरीक्षण किया। दुकानदारों को 24 घंटे के भीतर सामग्री हटाने और लाइसेंस प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है।

वगैर लाइसेंस के गिट्टी व बालू का व्यवसाय करने वालों पर होगी कार्रवाई

पेज-04 के लिए मुख्य सड़क के किनारे रखे गए बालू,गिट्टी व पत्थर हटाने हटाने के साथ लेना होगा लाइसेंस जिला खनन पदाधिकारी ने क्षेत्र का भ्रमण कर लिया जायजा,दिया आवश्यक निर्देश सड़क किनारे किए गए बालू व गिट्टी का भंडारण चौबीस घंटे में हटाने का दिया निर्देश फोटो-18, कैप्सन :- शनिवार को शहर में व्यापार स्थल का निरीक्षण करते खनन पदाधिकारी अमित कुमार बक्सर, हमारे प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों के किनारे बालू, पत्थर, गिट्टी एवं अन्य खनिज सामग्री का अवैध रूप से भंडारण करने के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला खनन पदाधिकारी अमित कुमार ने शनिवार को वैसे व्यापार स्थलों का निरीक्षण किया और दुकानदारों को आवश्यक निर्देश दिया।

खनन विभाग का मानना है कि अवैध रुप से भंडारण के कारण न सिर्फ यातायात बाधित हो रहा है। बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। जिला खनन पदाधिकारी ने क्षेत्र का भ्रमण कर मुख्य सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और मार्ग के किनारे रखी गई गौण खनिज सामग्री को 24 घंटे के अंदर स्वयं हटाने का निर्देश दिया है। बताया कि बालू व पत्थर आदि के व्यवसाय से जुड़े सभी दुकानदार 24 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से के लाइसेंस लेना अनिवार्य है। इसके लिए दुकानदारों को जीएसटी और जमीन का एग्रीमेंट पेपर होना जरूरी है। साथ ही व्यापार स्थल स्कूल और मंदिर के करीब नहीं होना चाहिए। खनन पदाधिकारी ने बताया कि निर्धारित अवधि के भीतर सामग्री नहीं हटाने की स्थिति में संबंधित सामग्री को प्रशासन जब्त करने की कार्रवाई करेगी। वहीं वगैर के लाइसेंस के व्यवसाय संचालित करने वाले दुकानदारों की सामग्री भी जब्त की जाएगी। साथ ही नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई व जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने व अवैध भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी संबंधित व्यक्ति एवं व्यवसायी निर्धारित समय-सीमा का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। यातायात व्यवस्था एवं जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आम नागरिकों से प्रशासन ने सहयोग की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।