Buxar News: अम्बेडर छात्रावास के छात्राओं की जल्द दूर होगी समस्याएं

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

Buxar News: डीएम साहिला और एसपी शुभम आर्य ने डा. भीमराव अम्बेडकर बालिका कल्याण छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और स्टोर रूम बनाए गए कक्ष को खाली कराने का आदेश दिया। छात्राओं ने पेयजल और विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की।

Buxar News: अम्बेडर छात्रावास के छात्राओं की जल्द दूर होगी समस्याएं

Buxar News: युवा के लिए ----------- पहुंची डीएम छात्राओं के रहने के कक्ष को स्टोर रूम बनाए जाने पर लगाई क्लास परिसर में पेयजल और इलेक्ट्रिक व्यवस्था में सुधार का दिया आदेश फोटो संख्या 13 कैप्शन - मंगलवार को निरीक्षण के दौरान डॉ भीमराव अम्बेडकर छात्रावास की छात्राओं के साथ डीएम साहिला व एसपी शुभम आर्य। बक्सर, कार्यालय संवाददाता। शहर के स्टेशन रोड स्थित डा. भीमराव अम्बेडकर बालिका कल्याण छात्रावास का डीएम साहिला और एसपी शुभम आर्य ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया।

छात्राओं की समस्याएं

इस दौरान डीएम ने जल्द छात्राओं की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया है। इससे दौरान डीएम छात्रावास के कमरे को स्टोर रूम बना दिये जाने में काफी नाराज दिखी। उन्होंने केन्द्र प्रभारी को तत्काल स्टोर रूम खाली करاتے हुए उसकी पूरी तरह से साफ-सफाई कराने का आदेश दिया। वाथरूम और पेयजल व्यवस्था सही नहीं पाए जाने पर भी डीमए काफी नाराज दिखीं। कई छात्राओं की शिकायत थी कि छात्रावास के पीछे दीवार नहीं होने से असमाजिक तत्वों का जामवाड़ा लगा रहता है। इसपर डीएम ने शीघ्र कार्रवाई करने की बात कही। छात्राओं ने बताया कि उनसब ने पहले से भी आवेदन दे रखा हैं। छात्रावास में रह रही छात्राओं की यह भी शिकायत थी कि दरवाजे पर जो गार्ड हैं, सही से ड्यूटी नहीं करता है। जिससे डर का माहौल बना रहता है।

सुरक्षा और सुविधाएं

इस संबंध में संबधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि छात्रावास की गतिविधियों पर नजर रखने के लिये सीसीटीवी लगाया गया है। परिसर में बिजली व्यवस्था की शिकायत पर उसे शीघ्र दूर करने का संबंधित अधिकारी को आदेश दिया। छात्राओं का कहना था कि इंजार्च को कुछ दिनों पहले हटाकर नये को चार्ज दिया गया है। डीएम ने छात्राओं की शिकायत पर पेयजल व्यवस्था और बिजली की खराब स्थिति को सुधार कर शीघ्र उन्हें बताने को कहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦डीएम साहिला ने छात्राओं को क्या आश्वासन दिया?−
डीएम साहिला ने जल्द छात्राओं की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsबक्सरBuxar News: अम्बेडर छात्रावास के छात्राओं की जल्द दूर होगी समस्याएं