जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने सौ साल पुराने पांच पेड़ों को लिया गोद

हिन्दुस्तान, बक्सर
share

पेज चार के लिए ----------- पौधरोपण विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय में हुआ पौधरोपण स्वच्छ और स्वस्थ प्रकृति ही मानव जीवन का असली आधार फोटो संख्या 14 कैप्शन - शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस...

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने सौ साल पुराने पांच पेड़ों को लिया गोद

पेज चार के लिए ----------- पौधरोपण विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय में हुआ पौधरोपण स्वच्छ और स्वस्थ प्रकृति ही मानव जीवन का असली आधार फोटो संख्या 14 कैप्शन - शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय में पौधरोपण करती जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव नेहा दयाल व अन्य। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा व्यवहार न्यायालय स्थित न्याय वाटिका में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से पौधरोपण किया गया। इस मौके पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम उदय प्रताप सिंह, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार प्रथम, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार शुक्ला, मानस कुमार वत्सल, सुनील कुमार द्वितीय और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी देवेश कुमार मौजूद रहे।

इनके साथ ही अवर न्यायाधीश भोला सिंह व महेश्वर नाथ पांडेय, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बबन ओझा व सचिव विंध्येश्वरी पांडेय सहित न्यायाधीश व अधिवक्ताओं ने पौधरोपण किया। इस बीच पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जिले के सौ साल से भी अधिक पुराने 5 पेड़ों को गोद लेकर उनके संरक्षण का कार्य शुरू किया गया। इनमें से तीन वट वृक्ष सोंधिला गांव में और दो पीपल के वृक्ष इटाढ़ी के मंगोलपुर गांव में स्थित हैं। इस ऐतिहासिक पहल के दौरान डीएलएसए सचिव नेहा दयाल, पीएलवी शत्रुघ्न सिन्हा, विवेक कुमार द्वारा इन दोनों गांवों के लोगों को इन वृक्षों से होने वाले प्राकृतिक लाभ के बारे में बताया गया। सचिव सह अवर न्यायाधीश नेहा दयाल ने कहा स्वच्छ और स्वस्थ प्रकृति ही मानव जीवन का असली आधार है। प्रकृति के अंधाधुंध दोहन का सीधा असर हमारे जनजीवन पर पड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा साल 1972 में स्टॉकहोम सम्मेलन के दौरान 5 जून को यह दिवस मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसके बाद 1973 में 'केवल एक पृथ्वी' की थीम के साथ पहला पर्यावरण दिवस मनाया गया। आज स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और ऊर्जा संरक्षण को अपनाकर ही हम आने वाली पीढ़ी को एक सुरक्षित भविष्य दे सकते हैं। इस विशेष अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम में व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीशों के अलावा विधिक सहायता प्रतिरक्षा परामर्श प्रणाली के चीफ विनय कुमार सिन्हा, डिप्टी चीफ कुमार मानवेंद्र, संजय कुमार चौबे, सहायक काजल कुमारी, अभिनव वशिष्ठ, आकाश कुमार श्रीवास्तव, विकास यादव, पैनल अधिवक्ता दीपिका कुमारी केशरी, अखिलेश्वर दुबे, रामानंद मिश्रा, जितेंद्र कुमार सिन्हा, कंचन कुमारी, चंद्रविजय सिंह, चंद्रकला वर्मा और विधिक स्वयंसेवक प्रेम प्रकाश पाठक, कविंद्र पाठक, नीतू कुमारी, रुकैया, दीपक कुमार, ब्रजेश कुमार, अंजुम कुमार रावत ने भी न्याय वाटिका में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBuxar Newsजिला विधिक सेवा प्राधिकार ने सौ साल पुराने पांच पेड़ों को लिया गोद