जिला पार्षदों का लगातार दूसरे दिन भी धरना जारी
बक्सर में जिला परिषद सदस्य अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी धरना दे रहे हैं। तेज धूप और गर्मी में भी वे पीछे नहीं हट रहे हैं। उनका कहना है कि अधिकारियों की मनमानी के कारण विकास कार्यों के लिए सरकार द्वारा दी गई राशि का उपयोग नहीं हो पा रहा है। इससे संवेदकों और मजदूरों में असंतोष बढ़ रहा है।

आंदोलन अधिकारियों की मनमानी के कारण राशि खर्च नहीं हो पा रही है तेज धूप के साथ गर्मी में भी पीछे नहीं हट रहे जिला परिषद सदस्य फोटो संख्या- 09, कैप्सन- बुधवार को जिला परिषद कार्यालय के बाहर दूसरे दिन धरना पर बैठे जिला परिषद सदस्य। बक्सर, हमारे संवाददाता। शहर के जिला परिषद कार्यालय के सामने जिप सदस्य अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए है। उनका लगातार दूसरे दिन भी धरना जारी है। तेज गर्मी व धूप में भी वह पीछे हटने का तैयार है। धरना पर बैठे जिप सदस्यों का कहना है कि कहना है जनता ने उन्हें चुनकर भेजा है।
वह जनता के लिए आए है। जनता की अपेक्षा अपने जनप्रतिनिधियों से है। जब भी जनता योजना से संबंधित मांग करती है। तब हमलोग निरूत्तर हो जाते है। अपने क्षेत्र में विकास कार्य नहीं कर पा रहे है। सरकार की ओर से राशि दी जाती है। लेकिन, अधिकारियों की मनमानी के कारण राशि खर्च नहीं हो पा रही है। जिन योजनाओं का कार्य पूरा हो चुका है। संवेदकों को राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे संवेदक व मजदूरों में असंतोष व्याप्त हो रहा है। अधिकारियों का अपना ही मनपाना है। डीडीसी निहारिका छवि जिले में पदस्थापित होती है। लेकिन, अभी तक जिला परिषद कार्यालय में नहीं आई है। धरना प्रदर्शन में केदार सिंह, राजीव कुमार, नीलम देवी, धर्मेंद्र कुमार, बेबी देवी, गायत्री देवी, पूजा देवी, सुनैना देवी सहित अन्य शामिल है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


