सीएम के आगमन की तैयारी शुरू, डीएम ने किया निरीक्षण
बक्सर में डीएम साहिला ने सीएम नीतीश कुमार के आगमन को लेकर आईटीआई मैदान, हवाई अड्डा और किला मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने अतिक्रमण हटाने और साफ-सफाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही सेन्ट्रल जेल तक के पथ का चौड़ीकरण शीघ्र पूर्ण करने का आदेश दिया। महिलाओं को अमृत मित्र महोत्सव के लिए नई दिल्ली भेजा गया।

पेज चार पर बॉटम ---------- कोताही नहीं कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि सेन्ट्रल जेल तक के पथ का चौड़ीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें किला मैदान व आईटीआई मैदान की दीवारों का करें रंग-रोगन नाले के ऊपर लगाया जाए सैलब, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान फोटो संख्या- 18, कैप्सन- बुधवार को हवाई अड्डा मैदान का निरीक्षण करती डीएम साहिला। बक्सर, हमारे संवाददाता। सीएम नीतीश कुमार के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। डीएम साहिला ने बुधवार को आईटीआई मैदान, हवाई अड्डा व किला मैदान निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दी।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि स्थाई व अस्थाई अतिक्रमणकारियों को नोटिस देते हुए जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाया जाए। कहीं पर भी अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने साफ-सफाई करने का निर्देश नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को दिया। उन्होंने निर्देश देते हुए कि नाला की सफाई कराई जाए। नाले के ऊपर स्लैब की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही किला मैदान एवं आईटीआई मैदान में दीवारों का रंग-रोगन एवं पेटिंग तत्काल कराया जाए। साथ ही किला मैदान के क्षतिग्रस्त गेट को बदलने का निर्देश दिया। डीएम ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि सेन्ट्रल जेल तक के पथ का चौड़ीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाए। साथ ही डीएम ने पथ के किनारे अवस्थित गड्ढे आदि को भी समतलीकरण कराने का निर्देश दिया। डीएम ने सदर एसडीओ अविनाश कुमार को निर्देश दिया गया कि रूट पर अवस्थित अतिक्रमणों को नोटिस करते हुए यथाशीघ्र हटवाना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर एडीएम अरूण कुमार, डुमरांव एसडीओ राकेश कुमार, रवि बहादूर, गौरव सिंह, विनित कुमार, अजय कुमार, साधुशरण पांडेय थे। --------- अमृत मित्र महोत्सव में शामिल होने के लिए रवाना हुई महिलाएं बक्सर, हिप्र। शहरी आजीविका मिशन से जुड़ी स्थानीय नगर परिषद की जीविका दीदियां 13 मार्च को देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित होने वाली एक दिवसीय अमृत मित्र महोत्सव के लिए आज यानी गुरुवार को रवाना होगी। इसमें स्वयं सहायता समूह की सदस्य सुनीता देवी, पूनम देवी व मनीषा कुमारी के अलावा नप के डे-नुलम प्रभारी संतोष राय शामिल है। दरअसल, भारत सरकार आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में उक्त आयोजन किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, महिलाओं को अमृत मित्र के रुप में सशक्त बनाना और शहरी सेवाओं में सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करना है। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग शहरों में इन महिलाओं द्वारा किए गए प्रेरणादायक कार्यों का जश्न मनाया जाएगा। पूर्व में यह महोत्सव 10 मार्च को मनाया जाना था। जो अब 14 मार्च को होगा। महोत्सव के लिए पहले 06 महिलाओं का चयन किया गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


