पोशाक पाकर काफी खुश नजर आ रहे थे निमेज पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे
नीमच पंचायत के वार्ड संख्या 9 के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए पोशाक का वितरण किया गया। वार्ड सदस्य ने बताया कि सरकार बच्चों के विकास के लिए योजनाएं चला रही है। दूसरी ओर, रघुनाथपुर में बिजली के 11 हजार वोल्ट के तार कम ऊंचाई पर झूल रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।

फोटो ब्रह्मपुर। नीमच पंचायत के वार्ड संख्या 9 यादव टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 17 के बच्चों के बीच सोमवार को पोशाक का वितरण वार्ड सदस्य कार्य दयाल ओझा द्वारा किया गया इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र मैं पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए कोई योजनाएं चलाई जा रही है इसका लाभ इस आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को भी मिल रहा है नया पोशाक प्रकार बच्चे काफी खुश नजर आ रहे थे इस दौरान सेविका रंजू चौरसिया समाजसेवी उदय शंकर चौरसिया सहित कई अन्य मौजूद थे।
बिजली के तारों की सुरक्षा
कम ऊंचाई पर झूल रहे तार से बराबर बनी रहती है हादसे की संभावनार रघुनाथपुर। नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार के बाधार में काफी कम ऊंचाई पर झूल रहे बिजली के 11 हजार वोल्ट के तार से बराबर हादसे की संभावना बनी रहती है। बताया जाता है कि 11000 वोल्ट तार की ऊंचाई जमीन से महज 06 से 07 फीट की है। ऐस में खेतों में काम करने वाले किसान, मजदूर सहित बधार से आने जाने वाले आम लोग उससे काफी काफ़ी भयभीत रहते हैं। खेती के समय किसान व मजदूरों को फसल विशेष सावधानियां बरतनी पड़ती है। कई लोगों ने बताया कि बाधार में काफी कम ऊंचाई पर झूल रहे 11 हजार बोल्ट के तार को ऊपर करने के लिए बिजली कंपनी से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। इससे लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


