Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsDispute Over Clerk s Posting DEO Transfers Himadri Kumar Amidst Controversy
प्रतिनियुक्ति को लेकर डीईओ एवं अपीलीय प्राधिकार में टकराव

प्रतिनियुक्ति को लेकर डीईओ एवं अपीलीय प्राधिकार में टकराव

संक्षेप:

जिला शिक्षा कार्यालय में लिपिक हिमाद्री कुमार की प्रतिनियुक्ति को लेकर डीईओ संदीप रंजन और जिला अपीलीय प्राधिकार के बीच विवाद खड़ा हो गया है। हिमाद्री की प्रतिनियुक्ति को रद्द कर दिया गया है और उन्हें चक्की भेजा गया है। जिला अपीलीय प्राधिकार ने पत्र भेजकर उनकी प्रतिनियुक्ति की तत्काल समाप्ति की मांग की है।

Jan 20, 2026 10:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

युवा के लिए ------------ लिपिक का मामला डीईओ ने लिपिक हिमाद्री कुमार को चक्की में कर दिया प्रतिनियुक्त प्रशाखा पदाधिकारी को जिला अपीलीय प्राधिकार में भेज दिया गया बक्सर, हमारे संवाददाता। जिला शिक्षा कार्यालय अक्सर चर्चा में रहता है। इनदिनों एक लिपिक की प्रतिनियुक्ति को लेकर डीईओ संदीप रंजन व जिला अपीलीय प्राधिकार के बीच ठन गया है। जिला अपीलीय प्राधिकार डॉ. अजय कुमार पांडेय ने प्रतिनियुक्ति रद्द करने के संबंध में डीईओ को पत्र भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लिपिक हिमाद्री कुमार पूर्व में जिला में कार्यरत थे। बाद में उनका तबादला दूसरे जगह हो गया था। वर्ष 2024 में वह पुनः जिला में आए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उनकी प्रतिनियुक्ति जिला अपीलीय प्राधिकार कर दी गई थी। इसी बीच डीईओ संदीप रंजन को शिकायत प्राप्त हुई थी। उसके आलोक में पिछले 14 जनवरी को उनकी प्रतिनियुक्ति प्राधिकार से समाप्त कर दी गई। उन्हें राजकीय कन्या उच्च विद्यालय चक्की भेज दिया गया। उनकी जगह पर जिला शिक्षा कार्यालय में कार्यरत प्रशाखा पदाधिकारी को जिला अपीलीय प्राधिकार में भेज दिया गया। ताकि कार्य में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। इसी बीच जिला अपीलीय प्राधिकार डॉ. अजय कुमार पांडेय ने पत्र भेजते हुए कहा है कि हिमाद्री कुमार की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी जाए। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर डीईओ संदीप रंजन ने बताया कि जिला अपीलीय प्राधिकार एक अर्द्ध न्यायिक व्यवस्था है। विभागीय नियम के आलोक में उन्हें लिपिक उपलब्ध कराना है। समय-समय पर लिपिक की प्रतिनियुक्ति की जाती है। इसमें यह नियम नहीं बना है कि संबंधित को ही प्रतिनियुक्ति करनी है। जो भी कार्य किय गया है वह विभागीय नियम के आलोक में किया गया है।