सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

पेज तीन के लिए ---------- बक्सर। शहर के वार्ड संख्या 36 में सारीमपुर बांध रोड में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने में स्थानीय नगर परिषद अबतक विफल रहीं है। दरअसल, परिवादी वार्ड पार्षद तमन्ना खातून की तरफ...

सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया

पेज तीन के लिए ---------- बक्सर। शहर के वार्ड संख्या 36 में सारीमपुर बांध रोड में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने में स्थानीय नगर परिषद अबतक विफल रहीं है। दरअसल, परिवादी वार्ड पार्षद तमन्ना खातून की तरफ से बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार में परिवाद डाला गया था। जिसमें स्थानीय नगर परिषद द्वारा निचले प्राधिकार के आदेश के बाद भी सरकारी जमीन से अतिक्रमण नहीं हटाई गई। इसके लिए नप ने पुलिस बल मुहैया नहीं होने की बात कहीं थी। हालांकि द्वितीय अपीलवाद में नगर परिषद को सदर एसडीएम से समन्वय स्थापित कर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के साथ जल्द से जल्द नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

(बक्सर से मनोज सिंह)

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।