
गलत तरीके से सफाई एजेंसी हटाने पर शिक्षा विभाग सख्त
बक्सर में शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) मनोरंजन कुमार ने डीईओ को सफाई एजेंसी के चयन में सुधार के लिए निर्देश दिए हैं। मनमानी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया है। हाल के विवाद के बाद, नए दिशा-निर्देशों के तहत एजेंसियों का मूल्यांकन किया जाएगा, जिससे सरकारी विद्यालयों में सफाई का मुद्दा सुलझने की उम्मीद है।
युवा पेज के लिए शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) ने डीईओ को भेजा मार्गदर्शन बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले में सरकारी विद्यालयों में साफ-सफाई को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद पर विराम लगने की उम्मीद जग गई है। शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) मनोरंजन कुमार ने डीईओ को निदेश जारी किया है। डीईओ संदीप रंजन को भेजे गए पत्र में निदेशक (प्रशासन) ने कहा है कि विभाग के स्तर से चयनित सफाई एजेंसी को हटा दिया गया था। उसके स्थान पर जिला से एजेंसी का चयन कर लिया गया था। मनमानी करने वाले अधिकारी को चिन्हित करते हुए उसके विरूद्ध आरोप पत्र भेजने का निर्देश दिया है।

साथ ही यह भी निदेश दिया कि मनमाने तरीके से जिस एजेंसी को कार्य दिया गया था। उसके कार्य का मूल्यांकन भी करें। यदि कार्य संतोषजनक है तो उसके बिल का भुगतान किया जा सकता है। विभाग की ओर से जिस एजेंसी को चयनित करके कार्य के लिए भेजा गया था। नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत के आधार पर उसका पक्ष सुना जाए। साथ ही स्पष्ट आदेश जारी किया जाए। बता दें कि वर्ष 2023 अगस्त-सितंबर में जिला के सरकारी विद्यालयों में साफ-सफाई के लिए तीन कार्य एजेंसी का चयन किया गया था। जिसमें दो एजेंसी कार्य करने के लिए जिला में नहीं आई। वहीं एक एजेंसी जेकेएसबी स्कील इंडिया को पांच प्रखंड आवंटित किया गया था। एजेंसी ने अपना कार्य शुरू कर दिया था। इसी बीच तत्कालीन डीईओ अनिल द्विवेदी ने तीन प्रखंडों का कार्य फर्स्ट इंडिया डिजिटल एजेंसी को सौंप दिया था। यह मामला दिशा की बैठक में भी उठाई गई थी। डीएम ने तीन सदस्यीय टीम बनाकर मामले की जांच करायी थी। जिसमें कई अनियमितता सामने आयी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मार्ग दर्शन मांगा था। निदेशक (प्रशासन) ने मार्गदर्शन भेज दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


