ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सरपुलिस के हत्थे चढ़ा डकैती व लूट का फरार आरोपित धर्मराज

पुलिस के हत्थे चढ़ा डकैती व लूट का फरार आरोपित धर्मराज

गिरफ्तार भोजपुर व बक्सर के विभिन्न थानों में दर्ज हैं सात आपराधिक मामले कुख्यात की गिरफ्तारी से पुलिस ने ली राहत की सांस, भेजा गया जेल डुमरांव, निज प्रतिनिधि। लूट, डकैती और शराब के मामले में फरार चल...

पुलिस के हत्थे चढ़ा डकैती व लूट का फरार आरोपित धर्मराज
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बक्सरWed, 24 Aug 2022 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

गिरफ्तार

भोजपुर व बक्सर के विभिन्न थानों में दर्ज हैं सात आपराधिक मामले

कुख्यात की गिरफ्तारी से पुलिस ने ली राहत की सांस, भेजा गया जेल

डुमरांव, निज प्रतिनिधि। लूट, डकैती और शराब के मामले में फरार चल रहे कुख्यात धर्मराज यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया। कुख्यात की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने राहत की सांस ली है।

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के छतनवार गांव निवासी रामनाथ यादव का पुत्र कुख्यात धर्मराज यादव पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था। उसकी काफी दिनों से भोजपुर और बक्सर की पुलिस तलाश कर रही थी। लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर निकल जा रहा था। मंगलवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने घर पर छिपा हुआ है। एएसपी राज के नेतृत्व में पुलिस ने छतनवार गांव स्थित घर में छापेमारी कर कुख्यात धर्मराज यादव को गिरफ्तार कर लिया।

एएसपी ने बताया कि इसके खिलाफ ब्रह्मपुर में दो और कोरानसराय थाना में उत्पाद अधिनियम का मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार धर्मराज पर भोजपुर जिले के शाहपुर थाना में डकैती का मामला भी दर्ज है। इसी तरह भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना में डकैती का मामला दर्ज है। डुमरांव और नावानगर में भी लूट व डकैती का मुकदमा दर्ज है। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें