Buxar News: दूसरी सोमवारी पर रामरेखा घाट से ब्रह्मपुर तक कांवरियों का उमड़ा सैलाब
Buxar News: पेज-04 का फ्लायर किए गए कड़े प्रबंध जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं में दिखा खास उत्साह फोटो :-11, कैप्सन :- रविवार को रामरेखा घाट से जल लेकर ब्रह्मपुर के लिए प्रस्थान करते कांवरियां बक्सर,...

Buxar News: पेज-04 का फ्लायर रामरेखा घाट पर सुरक्षा और व्यवस्था के किए गए कड़े प्रबंध जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं में दिखा खास उत्साह फोटो :-11, कैप्सन :- रविवार को रामरेखा घाट से जल लेकर ब्रह्मपुर के लिए प्रस्थान करते कांवरियां बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन की दूसरी सोमवारी पर शहर के रामरेखा घाट पर काफी तादाद में कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ी। पहली सोमवारी की अपेक्षा दूसरी सोमवारी को शहर में आस्था का सैलाब देखने को मिला।
सुरक्षा और व्यवस्था
केसरिया वस्त्र पहने श्रद्धालु ‘बोल बम’ के जयकारे लगाते हुए गंगा स्नान कर जल भरकर ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ और इटाढ़ी के सोखा धाम सहित अन्य शिवालयों की ओर रवाना हुए। इस दौरान रामरेखा घाट पर सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे। वहीं जिले के सुदूरवर्ती इलाकों के साथ-साथ सीमावर्ती यूपी के बलिया, गाजीपुर, मऊ सहित आसपास के इलाके से सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था बस, चारपहिया, तीनपहिया और दोपहिया वाहनों से उत्तरवाहिनी गंगा घाट, रामरेखा घाट और श्रीनाथ बाबा घाट के लिए रवाना हुआ।
शिवालयों की तैयारी
इस दौरान बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया। सावन की दूसरी सोमवारी पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं में खास उत्साह दिखा। जिला मुख्यालय से ब्रह्मपुर तक कांवरियों के बोलबम व हर हर महादेव की गूंज से बक्सर-आरा फोरलेन का वातावरण शिवमय हो गया। जैसे-जैसे शाम ढ़लता गया, वैसे-वैसे रामरेखा घाट पर कांवरियों की भीड़ बढ़ती गई। आलम यह रहा कि ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ का जलाभिषेक करने को लेकर पूरी रात कांवरियों का जत्था रामरेखा घाट से कांवड़ में गंगाजल लेकर रवाना होता रहा।
भक्तों को सेवा
कई शिवभक्त समूह में गाजे-बाजे और नृत्य करते हुए भगवान शिव की आस्था में डूबे ब्रह्मपुर की तरफ रवाना हुए। नतीजन पूरी रात शहर की सड़कों पर चहल-पहल रही। इधर, नगर परिषद की तरफ से रामरेखा घाट व नाथबाबा घाट पर सुरक्षा व सहायता के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कांवरियों और श्रद्धालु के भीड़ के मद्देनजर जगह-जगह दण्डाधिकारियों और पुलिस बल मौजूद रही। भीड़ का प्रबंधन जगह-जगह किए गए बैरिकेटिंग से की जा रही थी।
श्रद्धालुओं की सहायता
श्रद्धालुओं की सहायता के लिए रामरेखा घाट प्रवेश द्वार पर नप के कर्मी खुद हेल्प डेस्क पर मोर्चा संभाले थे। साथ ही माइकिंग के जरिए कांवरियों का मागदर्शन किया जा रहा था। सीसीटीवी व कंट्रोल रुम से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही थी। शहर के शिवालयों में की गई विशेष तैयारी सोमवार को शहर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। शहर के नाथबाबा मंदिर, रामेश्वरनाथ मंदिर, सुमेश्वरनाथ मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, सोखाधाम मंदिर, सिद्धनाथ शिव मंदिर समेत सभी प्रमुख शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विशेष व्यवस्था
वहीं जिला प्रशासन ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विशेष व्यवस्था की है। सभी प्रमुख मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग, पेयजल, सफाई और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। कई मंदिरों में सुबह चार बजे से ही जलाभिषेक शुरू होगा। मंदिर प्रबंधन समितियों के साथ प्रशासन ने स्वयंसेवकों और पुलिस बल की तैनाती की है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इनसेट में सावन की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह चौसा। सावन की दूसरी सोमवारी पर विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक अर्पित करने के लिए रविवार की शाम में शिवभक्तों में उत्साह दिखाई दिया।
कांवरिया सेवा शिविर
दूरदराज के विभिन्न गांवों से चलकर यहां आए बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने उत्तरवाहिनी बहने वाली गंगा नदी के महादेवा घाट पर पहुंच कर गंगा स्नान करने के बाद भगवा वस्त्र पहनकर कलश में गंगा जल लेकर बोल-बम का उदघोष करते हुए अपने-अपने गांवों के शिव मंदिरों की तरफ़ चलते नजर आए। इस वज़ह से बक्सर-कोचस स्टेट हाइवे पर श्रद्धा-भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। रातभर बोल-बम के नारे से यहां का आसमान गुंजायमान रहा। इस अवसर पर शिवभक्तों की सेवा के लिए बारे मोड़ सहित विभिन्न जगहों पर कांवरिया सेवा शिविर आयोजित किया गया था। यहां भक्ति गीतों के बीच सभी कांवरियों के लिए चाय-पान और शरबत इत्यादि की व्यवस्था की गई थी।


