डुमरांव में पोस्टमार्टम घर खोलने की मांग:
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बक्सरडुमरांव में हरियाणा फार्म में पोस्टमार्टम घर खोलने की मांग उठी है। समाजसेवियों ने बताया कि इस अनुमंडल में मौत या दुर्घटना की स्थिति में शव को जिला मुख्यालय ले जाना पड़ता है। अगर यहां पोस्टमार्टम घर खुलता है, तो आम लोगों और पुलिसकर्मियों को राहत मिलेगी। सरकार और स्वास्थ्य विभाग से इस मांग की गई है।

डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय शहर के हरियाणा फार्म में पोस्टमार्टम घर खोलने की मांग उठने लगी है। समाजसेवी प्रियरंजन राय, दिवाकर सिंह, अनमोल कुमार, प्रभुनारायण आदि ने बताया कि डुमरांव सात प्रखंडों का अनुमंडल है। जहां कोई भी घटना या दुर्घटना होने पर शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला मुख्यालय ले जाना पड़ता है। अगर अनुमंडल मुख्यालय के इलाके में पोस्टमार्टम घर खुलता है तो आम लोगों के साथ पुलिसकर्मियों को भी राहत मिलेगी। समाजसेवियों ने सरकार सहित स्वास्थ्य विभाग से डुमरांव में पोस्टमार्टम घर खोलने की मांग की है। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)
ये भी पढ़ें:डुमरांव में पोस्टमार्टम घर खोलने की मांग:
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


