सिमरी में दीदी की रसोईघर खोलने का मुद्दा उठाया

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

सिमरी सीएचसी में मरीजों और परिजनों के लिए सस्ती और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने हेतु दीदी की रसोईघर खोलने की मांग तेज हो गई है। भाजपा नेता विजय मिश्रा ने सिविल सर्जन को पत्र भेजकर इस पहल की आवश्यकता बताई है। इससे स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है।

सिमरी में दीदी की रसोईघर खोलने का मुद्दा उठाया

आवश्यक सिमरी सीएचसी केन्द्र में दीदी की रसोईघर खोलने की हो रही मांग बीजेपी नेता ने डीएम के साथ सिविल सर्जन को पत्र प्रेषित किया है सिमरी, एक प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिमरी में सस्ती दर पर मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ व स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने के लिए जीविका दीदी की रसोईघर शुरू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसको लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय मिश्रा ने सिविल सर्जन बक्सर को मांग पत्र सौंपकर सीएचसी सिमरी में जीविका दीदी की रसोईघर शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने मांग पत्र की प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी बक्सर को भी प्रेषित किया है।

विजय मिश्रा ने कहा है कि सीएचसी सिमरी में मरीजों की सुविधा के लिए दीदी की रसोईघर शुरू करना अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि, रसोईघर नहीं रहने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भोजन व नाश्ता करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। बहरहाल, भाजपा नेता के इस पहल से प्रखंड क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवा में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि विजय मिश्रा की इस पहल से मरीजों को शुद्ध पौष्टिक और सस्ती भोजन की थाली मिलने लगेगी। इससे न केवल प्रखंड क्षेत्र के हजारों लोग लाभांवित होंगे, बल्कि अस्पताल के आस-पास में रोजगार का भी सृजन होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।