भवन बनने के बाद भी एएनएम का प्रशिक्षण नहीं हुआ शुरू
डुमरांव में एएनएम प्रशिक्षण संस्थान का 15 माह पहले हुआ था उद्घाटन डुमरांव, निज संवाददाता। डुमरांव में एएनएम प्रशिक्षण संस्थान सह छात्रावास का उद्घाटन वर्ष 2024 में 06 सितंबर को बड़े ही तामझाम के साथ...

डुमरांव में एएनएम प्रशिक्षण संस्थान का 15 माह पहले हुआ था उद्घाटन मेडिकल कॉलेज के समीप ही एएनएम प्रशिक्षण संस्थान का बना है भवन फोटो संख्या- डुमरांव, निज संवाददाता। डुमरांव में एएनएम प्रशिक्षण संस्थान सह छात्रावास का उद्घाटन वर्ष 2024 में 06 सितंबर को बड़े ही तामझाम के साथ किया गया था। लेकिन, विडंबना यह है कि 15 महीनें का लंबा वक्त गुजरने के बाद भी संस्थान में प्रशिक्षण शुरू नहीं हो पाया। एएनएम प्रशिक्षण संस्थान सह छात्रावास का उद्घाटन उस वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने किया था। जबकि, विशिष्ट अतिथि के तौर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा व विजय कुमार चौधरी मौजूद थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने की थी। एनएनएम प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन तो कर दिया गया, लेकिन प्रशिक्षण देने के लिए उसमें कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं की गई। इस संबंध में सीएस सुरेश सिन्हा ने बताया कि विभाग की तरफ से अभी तक इसकी स्वीकृति नहीं मिली है। कितने महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा कौन प्रशिक्षण देगा, इन सभी सवालों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। बहरहाल, सवाल उठ रहा है कि सारी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद ही प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन कराया जाता। 15 माह गुजरने के बाद बावजूद प्रक्रिया को पूरा नहीं करना विभाग की लापरवाही साफ दर्शाता है। हैरत की बात यह है कि नवनिर्मित भवन में कोई रहता भी नहीं है, जिससे मुख्य गेट का ताला असामाजिक तत्वों ने काट दिया है। आलम यह है कि गेट खुला रहने के कारण प्रशिक्षण संस्थान आवारा मवेशियों का चारागाह बन गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




