चौसा पशु मेला में आयोजित विरहा गायन में झूमे लोग

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

चौसा में सोमवार रात पशु मेला परिसर में विरहा गायन का आयोजन हुआ। अध्यक्षता सुनील यादव और संचालन शिवशंकर चौबे ने किया। मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर शम्भू भगत और पूर्व जिला पार्षद डॉ. मनोज यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद हजारों लोगों ने लिया और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की बात कही गई।

चौसा पशु मेला में आयोजित विरहा गायन में झूमे लोग

चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत के यादव मोड़ के पास स्थित पशु मेला परिसर में सोमवार की रात में विरहा गायन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सुनील यादव और संचालन शिवशंकर चौबे ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुफस्सिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शम्भू भगत और पूर्व जिला पार्षद डॉ. मनोज कुमार यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विरहा गायक अखिलेश यादव और रजनीगंधा के बीच शानदार मुकाबला हुआ। मरौढ़ा बाबा की पूजा-अर्चना करने के बाद शुरू होकर देर रात तक चले इस विरहा गायन का आनंद हजारों लोगों ने लिया। इस अवसर पर डॉ. मनोज यादव ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम के आयोजन में श्याम बिहारी सिंह, विवेक चौबे, मोहन सिंह, लक्ष्मण सिंह, ब्रजेश चौबे, शशिकांत यादव और मंटू यादव सहित अन्य लोगों का योगदान सराहनीय रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।