तीन दिवसीय प्रमंडलीय सांस्कृतिक महोत्सव हुआ शुरू
बक्सर के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रमंडलीय सांस्कृतिक एवं उमंग खेल महोत्सव का आयोजन शुरू हुआ है। डीडीसी निहारिका छवि ने उद्घाटन किया। महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभा और खेल भावना को प्रोत्साहित करना है, जिससे आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि हो। यह तीन दिनों तक चलेगा।

युवा के लिए -------- सराहना राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में खिलाड़ियों का हुआ जमवाड़ा भागीदारी से सभी के अंदर की प्रतिभा निकलकर सामने आती है बक्सर, हमारे संवाददाता। प्रमंडलीय सांस्कृतिक एवं उमंग खेल महोत्सव का आयोजन राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरू हुआ। यह तीन दिनों तक चलेगा। महोत्सव का उद्घाटन डीडीसी निहारिका छवि ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता को सशक्त बनाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी से उनके अंदर की प्रतिभा निकलकर सामने आती है।
आयोजन की सफलता के लिए आयोजकों, प्राध्यापकों व छात्रों के प्रयासों की सराहना की। इस महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभा, खेल भावना एवं नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में पटना प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले भोजपुर, बक्सर, सासाराम, कैमूर, बख्तियारपुर एवं चंडी से आए छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ़ राम नरेश राय ने कहा कि शांत, अनुशासित एवं प्रेरणादायी शैक्षणिक वातावरण में छात्रों की प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने परिसर की स्वच्छता, हरित सौंदर्य (प्लांटेशन ब्यूटी) एवं सुव्यवस्थित संरचना की सराहना की। इस अवसर पर बीसीई बख्तियारपुर के प्राचार्य डॉ. अमृता सिन्हा, एसईसी सासाराम के प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार, गौरव परमार, गौतम कुमार, अजय प्रभाकर व डॉ. आरएन यादव थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



