Buxar News: इटाढ़ी : प्राथमिकता के आधार पर सुविधाएं होगी बहाल

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

Buxar News: इटाढ़ी नगर पंचायत में शुक्रवार को मुख्य पार्षद संजय पाठक की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जन-समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। पार्षदों ने विकास योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का आश्वासन दिया।

Buxar News: इटाढ़ी : प्राथमिकता के आधार पर सुविधाएं होगी बहाल

Buxar News: कई निर्णय इटाढ़ी नगर पंचायत में शुक्रवार को सामान्य बोर्ड की हुई बैठक वार्ड पार्षदों के साथ अधिकारी व कर्मचारी बैठक में थे मौजूद फोटो संख्या- 07, कैप्सन- शुक्रवार को इटाढ़ी नगर पंचायत की सामान्य बोर्ड के बैठक में भाग लेते मुख्य पार्षद संजय पाठक, ईओ जयकुमार पांडेय व अन्य।

बैठक का उद्देश्य

इटाढ़ी, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को सामान्य बोर्ड की बैठक मुख्य पार्षद संजय पाठक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर क्षेत्र के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार व जन-समस्याओं के समाधान को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद संजय पाठक ने कहा कि नगर पंचायत की प्राथमिकता सभी वार्ड में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

विकास योजनाएँ

उन्होंने नली-गली निर्माण, जल-जमाव का स्थायी समाधान, खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत और नई लाइट की स्थापना, साफ-सफाई व्यवस्था व अन्य विकास योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने पर जोर दिया। मुख्य पार्षद ने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों में समन्वय बनाकर तेजी लाने की अपील की। बैठक में बक्सर सांसद प्रतिनिधि श्वेता पाठक भी मौजूद थीं। उन्होंने नगर विकास से जुड़े प्रस्तावों का समर्थन करते हुए जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी जय कुमार पांडेय, कनीय अभियंता समेत सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे।

निर्णय और आश्वासन

बैठक में वार्डों से प्राप्त समस्याओं और विकास संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा करने के बाद आवश्यक निर्णय लिए गए। नगर पंचायत ने भरोसा दिलाया कि सभी विकास योजनाओं का पारदर्शी व प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। नगरवासियों को बुनियादी सुविधाओं की कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी।

सामान्य बैठक से संबंधित प्रश्न

इटाढ़ी नगर पंचायत की बैठक में किसने अध्यक्षता की?
बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद संजय पाठक ने की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsबक्सरBuxar News: इटाढ़ी : प्राथमिकता के आधार पर सुविधाएं होगी बहाल