Buxar News: बहादुरपुर ने नरबतपुर को 3 विकेट से किया पराजित
Buxar News: बाहदुरपुर गांव में एलेवेन स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा मिनी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। समाजसेवी विकास राज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन मैच में नरबतपुर ने 62 रन बनाए, बहादुरपुर ने 63 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Buxar News: युवा के लिए -------- फोटो संख्या- 08, कैप्सन-चौसा कै बहादुरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते समाजसेवी विकास राज। चौसा, एक संवाददाता। प्रखंड के बहादुरपुर गांव में बुधवार की रात में एलेवेन स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा मिनी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। रात में आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी विकास राज ने फीता काटने के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मुकाबला स्थानीय बहादुरपुर और नरबतपुर की टीम के बीच खेला गया। 8-8 ओवरों के इस मैच में नरबतपुर की टीम ने पहले खेलते हुए 62 रन बनाकर बहादुरपुर के सामने जीत के लिए 63 रन का लक्ष्य निर्धारित किया।
जवाब में बहादुरपुर की टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर तीन विकेट से मैच जीत लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


