Buxar News: ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल चुरामनपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
Buxar News: बक्सर के ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल में रक्षाबंधन पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक व सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने एक-दूसरे को राखी बांधते हुए प्रकृति की रक्षा करने की शपथ ली। प्रधानाध्यापिका ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है।

Buxar News: बक्सर। सदर प्रखंड के चुरामनपुर स्थित ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल में गुरुवार को रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक, सांस्कृतिक व पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों में भाई-बहन के प्रेम, आपसी सहयोग, स्नेह, सुरक्षा व प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। इस दौरान मॉन्टेसरी कक्षा के बच्चों ने एक-दूसरे को राखी बांधी। साथ ही एक-दूसरे की मदद व सहयोग करने की शपथ ली। बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधि अंतर्गत रंग-बिरंगे कागज व अन्य सजावटी सामग्रियों का प्रयोग कर सुंदर-सुंदर राखियां तैयार की।
राखी निर्माण प्रतियोगिता
कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों के बीच राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने विद्यालय परिसर में स्थित सभी पेड़-पौधों को राखी बांधी और उनकी रक्षा करने की शपथ ली। बच्चों ने यह संदेश दिया कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं है, बल्कि हमें अपने पर्यावरण और प्रकृति की भी रक्षा करनी चाहिए। प्रधानाध्यापिका सोनिका पांडे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, स्नेह और सुरक्षा के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है।
कार्यक्रम का योगदान
इस अवसर पर कामिनी सिंह, खुशबु सिंह, जागृति, नंदिनी दुबे, अंजू सिंह, स्नेहा दुबे, खुशबु कुमारी, शिल्पी वर्मा, सुस्मिता ओझा, अमृता सिंह, मीनल शांडिल्य, उमेश कुमार, अंकित उपाध्याय, जेसिका विल्सन, भूपेंद्र , उपेंद्र सिंह, अजीत सिंह, अग्रता सिंह, राहुल सिंह, निधि पांडे, उपेंद्र सिंह, राहुल जयसवाल रामकुमार दुबे व जागृति कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना शत-प्रतिशत योगदान दिया।


