13 अप्रैल से व्यवहार न्यायालय में सुबह से कार्य होगा

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

बक्सर में 13 अप्रैल से व्यवहार न्यायालय के समय में बदलाव किया गया है। नया समय सुबह 7:30 से दोपहर 1:00 बजे तक होगा। यह परिवर्तन गर्मी के कारण किया गया है ताकि अधिवक्ताओं और आम लोगों को कठिनाई न हो। सभी को नए समय के अनुसार उपस्थित होने की सलाह दी गई है।

13 अप्रैल से व्यवहार न्यायालय में सुबह से कार्य होगा

बक्सर। आगामी 13 अप्रैल (सोमवार) से व्यवहार न्यायालय में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कार्य होगा। यह परिवर्तन गर्मी को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि अधिवक्ताओं, न्यायिक पदाधिकारियों व आम लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इस संबंध में व्यवहार न्यायालय प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया हैं। सभी अधिवक्ताओं एवं वादकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे नए समय के अनुसार न्यायालय में उपस्थित होकर अपने-अपने मामलों का निष्पादन सुनिश्चित कराएं। (बक्सर से रामप्रीत चौबे)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।