Buxar News: ट्रैक्टर खड़ा करने के विवाद में दंपती को पीटा, प्राथमिकी दर्ज
Buxar News: नदांव गांव में 11 जुलाई को ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर विवाद में एक दंपती के साथ मारपीट की गई। इस घटना में महिला से छेड़खानी और गहने व पैसे चोरी करने का भी आरोप है। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नौ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

Buxar News: मारपीट नदांव गांव में बीते 11 जुलाई की शाम में घटी घटना कुल नौ लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ है नामजद केस बक्सर, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नदांव गांव में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर उपजे विवाद में एक दंपती के साथ मारपीट की गई। घटना के दौरान महिला के साथ छेड़खानी करने और गले से सोने की सिकड़ी और 25 हजार रुपये नकद छीनने का भी आरोप लगाया गया है। मारपीट में पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। दोनों का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में कराया गया। मामले में पीड़िता की शिकायत पर मुफस्सिल पुलिस ने कुल नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
घटना का विवरण
थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार पीड़िता श्वेता देवी अपने पति प्रेम कुमार चौहान के साथ घर पर थी। इसी दौरान अनिल चौहान, मुकेश चौहान, राजेश चौहान, राकेश चौहान, पन्ना देवी, विक्की कुमार, गुड्डू कुमार, सुदर्शन चौहान व सुनीता देवी लाठी-डंडा, भाला व फरसा लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने मिलकर दंपती की पिटाई कर दी, जिससे दोनों जख्मी हो गए।
आरोप और शिकायत
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े फट गए, जिससे वह अर्द्धनग्न हो गई। इस दौरान आरोपितों ने उसके गले से सोने की सिकड़ी और घर में रखे 25 हजार रुपये भी छीन लिए। आवेदन में यह भी कहा गया है कि सिविल कोर्ट में चल रहे मुकदमें को वापस लेने का दबाव बनाने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
सामान्य पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


