Buxar News: साफाखाना रोड में निर्माण के तोडी जा रही पुरानी पीसीसी
Buxar News: साफाखाना रोड में बुडको द्वारा सड़क और नाली का निर्माण विवाद का कारण बन गया है। लोग पुरानी सड़क को तोड़ने का विरोध कर रहे हैं। 573 मीटर लंबी सड़क का निर्माण 86 लाख की लागत से हो रहा है। बारिश में जलजमाव से स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Buxar News: साफाखाना रोड में बुडको की ओर से पीसीसी सडक और एक तरफ नाली का हो रहा है निर्माण सडक निर्माण के सवाल पर हो रहा था बवाल,पुरानी सडक को तोडकर बनाने पर अडे थे लोग संवेदक ने कहा प्रक्कलन के अनुसार लेबल करने के लिए तोडी जा रही सडक इंफो 573 मीटर लंबी सडक का हो रहा निर्माण 86 लाख की लागत से हो रहा निर्माण फोटो डुमरांव,हमारे प्रतिनिधि।
सड़क निर्माण का विरोध
साफाखाना रोड में सडक निर्माण को लेकर विरोध का दौर चल रहा है। लोग निर्माण में मानक का हवाला देकर आपत्ति जता रहे थे। शुक्रवार को साफाखाना मोड पर पुरानी सडक को तोडा जा रहा है। वहीं शहर के साफाखाना रोड में सडक के एक तरफ नाली निर्माण को लेकर लोगों का गुस्सा था। लोगों ने एसडीओ को लिखित आवेदन देकर दूसरे तरफ भी नाला निर्माण कराने की गुहार लगाई थी। दो वार्डों को जोड़ती है सडकः एन.एच.120 से साफाखाना रोड की सडक जुडती है। सडक के दक्षिणी भाग में वार्ड संख्या 33 है। जबकि उत्तरी भाग वार्ड संख्या 22 का हिस्सा है।हल्की बारिश के बाद साफाखाना रोड की सडक जलजमग्न हो जाती है।मुहल्ले की गलियों में पानी का जमाव हो जाता है। जलजमाव के कारण न सिर्फ दोनों वार्ड की आबादी का जीवन नरक बन जाता था। बल्कि साफाखाना रोड को जोडने वाले गांवों से आने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पडता था।सडक और नाला निर्माण को लेकर काफी पहले से आवाज उठ रही थी।इस बार सडक व नाला का निर्माण शुरु हुआ है।
निर्माण की गुणवत्ता
निर्माण में गुणवत्ता पर विरोधः अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 573 मीटर लंबी और 12 फीट चौडी सडक का निर्माण हो रहा है। इसमें चार फीट फेवर ब्लॉक लगाया जाएगा। यह निर्माण 86 लाख की लागत से हो रहा है। इसमें सडक के दक्षिणी भाग में नाला का निर्माण हो रहा है।नागरिकों ने उतरी भाग में भी नाला निर्माण के सवाल पर एसडीओ को आवेदन देकर.कार्रवाई की गुहार लगाई है। लेबल के हिसाब से तोडी जा रही सडकः सडक निर्माण की गुणवत्ता पर भाजपा नेत्री शीला त्रिवेदी ने सवाल खडा किया था। लोगों का कहना था कि पुरानी सडक को तोडकर निर्माण होना चाहिए। इस पर संवेदक और भाजपा नेत्री के बीच जमकर बहस भी हुई थी।शुक्रवार से साफाखाना रोड में सडक तोडने का काम शुरु हुआ है।इस संबंध में संवेदक अशोक कुमार ने बताया कि प्राक्कलन के अनुसार जहां सडक नीची है। वहां तोडकर ढलाई होगा। दावा किया कि सडक प्राक्कलन और मानक के अनुसार बन रही हैं। कोट नागरिकों का आवेदन नगर परिषद को भेजा गया है।नप को नागरिकों की समस्याओं के मद्देनजर उतरी भाग में नाला निर्माण कराने का निर्देश दिया गया है। राकेश कुमार,एसडीओ,डुमरांव। (डुमरांव से अजय कुमार सिंह)
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


