Buxar News: आंदोलनकारियों पर दर्ज प्राथमिकी लिया जाए वापस : पंकज
Buxar News: आरपीएफ थाने पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय इटाढ़ी रेलवे गुमटी को आम जनता के लिए अविलंब खोलने की मांग को लेकर किए गए आंदोलन हुआ था। चक्का जाम करने का भी प्रयास किया गया था। जिसे लेकर आरपीएफ...

Buxar News: आरपीएफ थाने पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय बक्सर। इटाढ़ी रेलवे गुमटी को आम जनता के लिए अविलंब खोलने की मांग को लेकर किए गए आंदोलन हुआ था। चक्का जाम करने का भी प्रयास किया गया था। जिसे लेकर आरपीएफ ने 50 नामजद सहित अज्ञात प्राथमिकी दर्ज की थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने आरपीएफ थाना पहुंचकर प्राथमिकी वापस लेने की मांग की। उन्होंने थाना प्रभारी से स्पष्ट शब्दों में कहा कि इटाढ़ी रेलवे गुमटी को खोलने की मांग जनता की मूलभूत सुविधा और जनहित से जुड़ी हुई है। वर्षों से इस रास्ते से आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे में अपनी जायज मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने वाले आंदोलनकारियों पर मुकदमा दर्ज करना उचित नहीं है। उन्होंने थाना प्रभारी से मांग की कि आंदोलन में शामिल सभी लोगों पर दर्ज मुकदमे को अविलंब समाप्त किया जाए। जनहित में आंदोलन करने वाले लोगों को अनावश्यक कानूनी प्रक्रिया में नहीं उलझाया जाए।


