ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सरकांग्रेस तोड़ रही है सेना का मनोबल: अश्विनी चौबे

कांग्रेस तोड़ रही है सेना का मनोबल: अश्विनी चौबे

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। मां, बेटा और बेटी की यह पार्टी सैनिकों का मनोबल गिराने का काम कर रही है।...

कांग्रेस तोड़ रही है सेना का मनोबल: अश्विनी चौबे
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरSat, 27 Jun 2020 10:46 AM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। मां, बेटा और बेटी की यह पार्टी सैनिकों का मनोबल गिराने का काम कर रही है। लद्दाख में सैनिकों ने चीन को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया। अगर कोई देश की ओर आंख उठाने का काम करता है तो मुंहतोड़ जवाब मिलता है। यह नया भारत है। आज देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे बिहार जन संवाद कार्यक्रम के तहत बक्सर विधानसभा क्षेत्र की जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोक जागरण लोक कल्याण लोक सेवा के जरिए समाज को आगे ले जाने का सेवा भाव से काम भाजपा करती है। प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों को एक साथ लेकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। वह अद्वितीय है। अद्भुत है। प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरुआत खगडिया जिले से की। इस अभियान के तहत अपने बिहार के 32 जिले को शामिल किया गया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने कार्यकर्ताओं का मनोबल व उत्साह बढ़ाया। केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस जनसंवाद में बड़ी संख्या में जनता एवं पार्टी के कार्यकर्ता जुड़े।

कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर की थी व्यवस्थाः

बिहार जन संवाद वर्चुअल रैली में केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे और प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन को सुनने और सुनाने की व्यवस्था भाजपाइयों ने की थी। भारतीय जनता पार्टी बक्सर विधानसभा बिहार जन संवाद वर्चुवल रैली स्थानीय एंबेसडर होटल से ज़ूम एप्प के द्वारा की गई। शुभारंभ अध्यक्षता कर रही जिला अध्यक्ष माधुरी कुंवर जी,पूर्व प्रत्याशी प्रदीप दुबे द्वारा दीप प्रज्वलित कर व श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पं दीनदयाल उपाधयाय जी के तैल चित्र पर माल्यर्पण कर किया गया। संचालन राजेश सिन्हा जी द्वारा किया गया। मौके पर पुनीत सिंह मौजूद थे। वहीं बाइपास रोड में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से व्यवस्था की गयी थी। मौके पर प्रदेश महामंत्री रंजन तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता सुशील राय, रोहित ओझा, लक्ष्मण पांडेय आदि मौजूद थे। प्रदेश कार्य समिति सदस्य परशुराम चतुर्वेदी के तरफ से महदह शक्ति केंद्र पर वयवस्था की गयी थी। लोगों ने अपने सांद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को सुना। मौके पर भरत प्रधान, अनिल तिवारी, नंद कुमार तिवारी, छोटे पाठक आदि लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें