पावर प्लांट हादसा: आश्रितों को मिला मुआवजे का लिखित आश्वासन
पेज तीन के लिएपेज तीन के लिए ---------- हुई थी मौत मजदूरों को उपलब्ध कराने वाले सुरक्षा व्यवस्था की हमेशा अनदेखी 16 लाख 19614 रुपये का भुगतान दस दिनों के भीतर किया जाएगा चौसा, एक संवाददाता। पावर...

पेज तीन के लिए ---------- हुई थी मौत मजदूरों को उपलब्ध कराने वाले सुरक्षा व्यवस्था की हमेशा अनदेखी 16 लाख 19614 रुपये का भुगतान दस दिनों के भीतर किया जाएगा चौसा, एक संवाददाता। पावर प्लांट में गुरुवार को हुए हादसे में गयाजी के रहने वाले मजदूर 44 वर्षीय राजकुमार मल्लाह की मौत के बाद मजदूर यूनियन और प्लांट में कार्य करने वाले मजदूरों के प्रयास के बाद परिजनों को मुआवजे की राशि देने का फैसला देर रात कर दिया गया। शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश महासचिव रामप्रवेश सिंह ने बताया कि पावर प्लांट में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले गयाजी के भगवानपुर फतेहपुर गांव के रहने वाले मजदूर राजकुमार मल्लाह के आश्रितों को मुआवजा दिए जाने पर देर रात सहमति बनी।
इसके तहत पावर मेक कंपनी के द्वारा परिजनों को 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। इसमे से डेढ़ लाख रुपए नगद तत्काल सहायता के रूप में प्रदान की गई। वहीं दुर्घटना बीमा के रूप 16,19614 रुपये का भुगतान दस दिनों के भीतर किया जाएगा। बताया कि इसके अलावा मजदूर की दो बेटियों को शादी होने तक 750-750 रुपये और विधवा पत्नी को 3000 रुपये प्रतिमाह पेंशन के रूप में दिए जाने की घोषणा कंपनी द्वारा की गई। बताया कि मौके पर पहुंचे श्रम अधीक्षक और बीडीओ द्वारा मृत्यु प्रमाणपत्र के माध्यम से सरकार द्वारा दो लाख रुपए दिलाने का आश्वासन दिया गया। इसके अलावा मजदूरों के सहयोग से मिलने वाली सहायता राशि भी उपलब्ध कराने का आश्वासन कंपनी के अधिकारी द्वारा दिया गया। प्रदेश महासचिव रामप्रवेश सिंह ने बताया कि पावर प्लांट में काम करने वाले मजदूरों को उपलब्ध कराने वाले सुरक्षा व्यवस्था की हमेशा अनदेखी की जाती है। कई मजदूरों को काम के आधार पर उचित मजदूरी समय से नहीं दिया जाता है। ऐसे में इस मामले में सकारात्मक पहल नहीं किए जाने पर आने वाले दिनों में आंदोलन शुरू किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




