रसिया न मानें मोर, नैनों में डाले सांवरिया अबीर
अर्जुनपुर गांव में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में विधायक राधाचरण सेठ मुख्य अतिथि थे। भोजपुरी गायकों ने शानदार प्रस्तुति दी और लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। विजय मिश्रा ने अतिथियों का सम्मान किया। विधायक ने कहा कि होली एकता और भाईचारे का पर्व है।

पेज चार के लिए --------- हर्षोल्लास अर्जुनपुर गांव में रविवार को होली मिलन समारोह हुआ आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे हुए थे जनप्रतिनिधि व समाजसेवी फोटो संख्या- 15, कैप्सन- रविवार को अर्जुनपुर खेल मैदान में आयोजित होली मिलन समारोह में लोगों को संबोधित करते विधायक राधाचरण सेठ। सिमरी, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव स्थित उच्च विद्यालय के खेल मैदान पर रविवार को होली उत्सव-सह-मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का आयोजन भाजपा नेता विजय मिश्रा द्वारा कराया गया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राधाचरण सेठ मौजूद थे। होली मिलन उत्सव में भोजपुरी संगीत के नामचीन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर माहौल को रंगीन बना दिया।
चर्चित गायक विष्णु ओझा, विनय मिश्रा, कमलवास कुंवर सहित कई अन्य कलाकारों ने पारंपरिक होली गीत गाकर लोगों को झुमने पर मजबूर कर दिया। भाजपा नेता विजय मिश्रा ने अतिथियों व कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना भी दी। इस दौरान विधायक राधाचरण सेठ ने कहा कि रंगों की तरह ही जीवन में विविधता और सकारात्मकता का समावेश जरूरी है। होली एकता, मित्रता व भाईचारे का पर्व है। यह केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक, विरासत और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक भी है। वहीं प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विजय शंकर दूबे ने कहा कि प्रेम और सौहार्द के रंगों से सराबोर होली सामाजिक समरसता का माहौल स्थापित करती है। उत्सव में बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने कार्यक्रम को पूरी तरह उत्सवी बना दिया। मौके पर लक्ष्मण लहरी, रविभूषण ओझा, जितेन्द्र दूबे, अनू तिवारी, सरोज तिवारी, सोनू पाठक, सौरभ तिवारी, प्रफुल्ल पाठक व गोरा साह थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



