भोजपुर साहित्य मंडल ने मनाया हास्य कवि सम्मेलन

Mar 02, 2026 07:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

बक्सर में भोजपुरी साहित्य मण्डल द्वारा होली मिलन समारोह और हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रो० (डॉ०) अरुण मोहन भारवि और कवि संजय सागर ने इसे संचालित किया। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दोस्ती और भाईचारे का संदेश भी देती है।

भोजपुर साहित्य मंडल ने मनाया हास्य कवि सम्मेलन

बक्सर, हमारे संवाददाता। भोजपुरी साहित्य मण्डल ओर से विप्र नगर में होली मिलन समारोह सह हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें संस्था के सदस्यों पर ना सिर्फ अबीर- गुलाल बल्कि अंतर्मन को रंगों से सारोबार कर देने वाली कविताओं की भी बौछार हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष प्रो० (डॉ०) अरुण मोहन भारवि व संचालन कवि संजय सागर ने की। इस दौरान अरुण मोहन भारवि ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है बल्कि यह मन के मालिन्य को धोने का भी त्योहार है। होली हमें दोस्ती और भाईचारे का संदेश देती है। इस अवसर पर कमलापति पाण्डेय 'निडर', शिवबहादुर पाण्डेय 'प्रीतम' , रामेश्वर प्रसाद वर्मा, अनंत प्रसाद, दयानन्द कुमार, राजकिशोर राय, कुशध्वज सिंह, महेश्वर ओझा, अमर रंजन, शंभूनाथ मिश्रा, अमरेंद्र दुबे, विनय कुमार ओझा, श्रीभगवान पाण्डेय, फारुख सैफी, वशिष्ठ पाण्डेय, धनेश्वर मिश्र, शंकर कुमार, ददन सिंह, उमेश कुमार पाठक आदि ने अपने काव्य-पाठ से दर्शकों का मन मोह लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।