ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सरनवगठित ब्रह्मपुर नगर पंचायत में सफाई - जल निकासी शुरू

नवगठित ब्रह्मपुर नगर पंचायत में सफाई - जल निकासी शुरू

ब्रह्मपुर। निज संवाददाता उद्घाटन कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार, बीडीओ डॉ. सत्येंद्र पाराशर व सीओ प्रियंका कुमारी ने फीता काटकर किया। इस दौरान ईओं ने बताया कि इसके साथ ही नगर में डोर टू डोर सफाई...

नवगठित ब्रह्मपुर नगर पंचायत में सफाई - जल निकासी शुरू
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरTue, 15 Jun 2021 11:00 AM
ऐप पर पढ़ें

ब्रह्मपुर। निज संवाददाता

पंचायत से ब्रह्मपुर को सरकार द्वारा कुछ माह पहले अपग्रेड करते हुए नगर पंचायत का दर्जा प्रदान किया गया था । अब वह पूरी तरह से अपने अस्तित्व में भी आ गया है। सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में नगर पंचायत के पहले कार्यालय का विधिवत उद्घाटन कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार, बीडीओ डॉ. सत्येंद्र पाराशर व सीओ प्रियंका कुमारी ने फीता काटकर किया।

इस दौरान ईओं ने बताया कि इसके साथ ही नगर में डोर टू डोर सफाई अभियान तथा जल निकासी का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस कार्य में एक ट्रैक्टर के अलावा एक दर्जन से अधिक ट्रॉली तथा दो दर्जन मजदूरों को लगाया गया है। इस अवसर पर जेएसएस अक्षय कुमार दुबे मुखिया प्रतिनिधि विद्या भूषण सिंह, राजू चौधरी, अनिरुद्ध कुमार,उत्तम कुमार, मुन्ना सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। पहली बार मजदूरों द्वारा ट्राली से डोर टू डोर तेरा उठाव को देखकर यहां के लोग काफी प्रसन्न चित्त नजर आए। लोगों ने बताया कि ब्रह्मपुर के विकास में नगर पंचायत का दर्जा मील का पत्थर साबित होगा। इसे अब यहां का हर एक चित्र में चहुंमुखी विकास होगा। लोगों को शहरों जैसी सुविधाएं मिलने लगेंगी। प्रखंड कार्यालय के नए भवन में ही नगर पंचायत का कार्यालय खोला गया है। अभी यहां प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अक्षय कुमार दुबे के अलावा एक सहायक व एक कंप्यूटर ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें