Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsCleanliness Campaign for Diwali and Chhath Puja in Buxar
पर्व-त्योहार को लेकर चलेगा विशेष साफ-सफाई अभियान

पर्व-त्योहार को लेकर चलेगा विशेष साफ-सफाई अभियान

संक्षेप:

बक्सर में नगर परिषद के सभागार में सफाई सुपरवाईजरों के साथ दीपावली और छठ पूजा के लिए सफाई अभियान पर बैठक हुई। स्वच्छता अधिकारी रवि सिंह ने सभी वार्ड की गली-मुहल्लों और सड़कों को साफ रखने के निर्देश...

Thu, 16 Oct 2025 08:06 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

कई निर्णय सभी वार्ड की गली-मुहल्ले व सड़कों को चकाचक रखने का मंत्र चेंजिंग रूम, सैंड बैग डालने सहित कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा हुई फोटो संख्या 39 कैप्सन- गुरुवार को नगर परिषद में दीपावली व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर सफाई सुपरवाईजर के साथ बैठक करते स्वच्छता अधिकारी रवि सिंह, सिटी मैनेजर नीरज कुमार झा व अन्य। बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्थानीय नगर परिषद के सभागार में गुरूवार को दीपावली व लोक आस्था का त्योहार छठ पूजा पर विशेष सफाई अभियान चलाने के लिए सफाई सुपरवाईजरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता स्वच्छता अधिकारी रवि सिंह ने किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शहर सहित गंगा घाटों पर सफाई अभियान चलाने की योजना सहित आवश्यक संसाधनों पर बारी-बारी से चर्चा की गई। इस क्रम में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद क्षेत्र में आने वाले बूथों पर भी सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने का निर्णय लिया गया। नप अधिकारियों ने सफाई सुपरवाईजरों को सबसे पहले दीवाली को ध्यान में रखते हुए नप क्षेत्र के सभी वार्ड की गली-मुहल्ले व सड़कों को चकाचक रखने का मंत्र दिया। साथ ही कोताही नहीं बरतने का सख्त निर्देश दिया। वहीं छठ पूजा को लेकर सिपाही घाट से अहिल्या घाट तक छठ घाटों की साफ-सफाई व कचरा उठाव का निर्देश देते हुए सभी की जिम्मेदारी तय की गई। इसके अलावा गंगा घाटों पर अस्थाई चेंजिंग रूम, सैंड बैग डालने सहित कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा की गई। छठ घाटों की बेहतर तरीके से साफ सफाई के लिये वार्ड सुपरवाईजरों से लेकर स्पेशल पर्यवेक्षकों को प्रतिनियुक्त किया गया है। इस क्रम में सफाई एजेंसी को गंगा घाटों पर कार्य में लापरवाही के कारण खरी-खोटी सुनाई गई। बताते चलें कि नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत कुल 32 गंगा घाट हैं। इसमें से लगभग सात खतरनाक छठ घाट है। मौके पर सिटी मैनेजर नीरज कुमार झा व राजमणी कुमार गुप्ता, सफाई निरीक्षक आशुतोष सिंह व विजय चौरसिया सहित सुपरवाईजरों में विष्णु कुमार, बीरू कुमार, अजय सिंह, सुजीत कुमार व अन्य उपस्थित थे।