
बिहार विकास की दिशा में नई ऊंचाइयों को छू रहा: चिराग
चिराग पासवान ने आश्वासन दिया कि अगर एनडीए सरकार बनती है, तो बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट का सपना साकार करने का वादा किया। चुनावी सभा में पवन सिंह ने भी मोदी और नीतीश के विकास के कार्यों की सराहना की।
पेज चार की लीड ----------- चुनाव प्रचार चिराग पासवान ने आश्वासन दिया कि यदि एनडीए की सरकार बनती है, तो लोगों को रोजगार के लिए बिहार से बाहर नहीं जाना पड़ेगा बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट का सपना मजबूत सरकार से साकार होगी एनडीए के हुलास पांडेय को अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा भेजें फोटो संख्या- 13, कैप्सन- मंगलवार को अर्जुनपुर खेल मैदान में हुलास पांडेय का हाथ उठाकर जनता से आशीर्वाद मांगते लोजपा नेता चिराग पासवान व पॉवर स्टार पवन सिंह। सिमरी, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के अर्जूनपुर हाईस्कूल के खेल मैदान में मंगलवार को 12 बजे दिन में ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित प्रत्याशी हुलास पांडेय के पक्ष में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान व पॉवर स्टार पवन सिंह ने चुनावी सभा को संबोधित किया।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हुई सभा में उमड़ी भीड़ से एनडीए के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार बनाने के लिए आपलोग हुलास पांडेय को अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा भेजें। केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि लोजपा की विजन बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट का सपना तब साकार होगा जब एनडीए की बिहार में मजबूत सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की दिशा में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आपलोग बिहार में डबल इंजन की सरकार बनाएं ताकि, बिहार का विकास तेजी से हो सके। चिराग पासवान सभास्थल पर उमड़ी भीड़ देख कर काफी उत्साहित थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि एनडीए की सरकार बनती है, तो लोगों को रोजगार के लिए बिहार से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। संबोधन के अंत में बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के संकल्प को दोहराते हुए हुलास पाण्डेय को विजय माला पहना कर जिताने का लोगों से वादा लिया। मंच संचालन जद यू के वरिष्ठ नेता परशुराम ततवा ने किया। मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, जदयू जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, रालोमो जिलाध्यक्ष विंध्याचल कुशवाहा, हम जिलाध्यक्ष बलिराम कुशवाहा, शेषनाथ पाठक, धीरेन्द्र तिवारी, अनू तिवारी, राजाराम पाण्डेय, भरथ मिश्र, दुर्गावती चतुर्वेदी, नन्दजी सिंह, जितेन्द्र दूबे, नीरज पाठक, सोनू सिंह च विनोद राय थे। पवन सिंह ने मोदी व नीतीश की जोड़ी हिट गीत गाया भोजपुरी फिल्म अभिनेता पावर स्टार पवन सिंह ने मोदी व नीतीश की जोड़ी हिट गीत गाकर सभा में उपस्थित लोगों को खूब आकर्षित किया। इस दौरान कहा कि मोदी व नीतीश के नेतृत्व में देश व बिहार तेजी से विकास की दिशा में अग्रसर है। कहा कि दोनों दूरदर्शी सोच वाले नेता के नेतृत्व मे बिहार में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। बिहार में सुशासन की सरकार ने गांव -गांव तक सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा और स्वरोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक मुकाम हासिल की है। पावर स्टार ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने कानून व्यवस्था और विकास का नया अध्याय लिखा है। भोजपुरी फिल्म अभिनेता ने चुनावी जनसभा में उपस्थित लोगों से इजाजत लेकर एनडीए उम्मीदवार हुलास पांडेय को विजय माला पहनाया। सभी लोगों से 6 नवम्बर यानी कल क्रम संख्या तीन पर हेलीकॉप्टर के निशान पर बटन दबाने की अपील की। सभा स्थल पर जोश व उत्साह का आलम यह था कि पवन सिंह के भाषण के दौरान बार-बार जय बिहार, जय मोदी, जय नीतीश, जय पवन के नारे लगते रहे। पूरा मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




