Buxar News: 80 नन्हें कान्हाओं ने बिखेरी मनमोहक छटा, एकांत मिश्रा बने विजेता
Buxar News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बक्सर में रोट्रैक्ट क्लब द्वारा 'श्री कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता 2026' का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 80 बच्चों ने भाग लिया, जिन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की वेशभूषा पहनकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को ट्राफियां और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

Buxar News: युवा के लिए --- खुशी वेशभूषा, प्रस्तुति और आत्मविश्वास के आधार पर परिणाम घोषित बच्चों की मनमोहक वेशभूषा से पूरा परिसर गोकुलमय नजर आया बक्सर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रोट्रैक्ट क्लब बक्सर की ओर से गोयल धर्मशाला में ‘श्री कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों से पहुंचे 80 बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के आकर्षक स्वरूप में सजकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा से पूरा परिसर गोकुलमय नजर आया।
कार्यक्रम का उद्घाटन
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रोहतास गोयल, विशिष्ट अतिथि दिलशाद आलम, रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटे. निर्मल कुमार सिंह व निर्णायक मंडल के सदस्य राधे श्याम प्रजापति, अमृता केशरी एवं शुभम कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। निर्णायक मंडल ने बच्चों की वेशभूषा, प्रस्तुति और आत्मविश्वास के आधार पर परिणाम घोषित किए। प्रतियोगिता में गार्डन ऑफ गॉड स्कूल के एकांत मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेंट्रल पब्लिक स्कूल के अनुभव शर्मा और रेडवुड्स स्कूल के शशांक पाठक संयुक्त रूप से द्वितीय रहे। श्रेयांश मिश्रा, दिव्यांशु राय, आयुष्मान गुप्ता, अत्रव सिंह, श्रेयांश चौरसिया, बानी मिश्रा और कैम्ब्रिज स्कूल के प्रियांशु कुमार ने क्रमशः आगे के स्थान प्राप्त किए। विजेताओं को ट्रॉफी, उपहार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के रोटे. एसएम साहिल, रोटे. प्रभुनाथ, रोटे. मंजेश केशरी और रोटे. सुनील वर्मा मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में रोट्रैक्ट क्लब अध्यक्ष रो. सागर वर्मा, सचिव रो. प्रीतम वर्मा, प्रोजेक्ट चेयरमैन रो. राज गुप्ता, रो. अभिषेक दुबे, रो. आशु सुमन, रो. प्रिंस जायसवाल, रो. अमन राज वर्मा, रो. अमित वर्मा, रो. राहुल गुप्ता, रो. वेद प्रकाश एवं रो. सूरज गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।


