चक्की में बच्चा चोरी की अफवाह से हड़कंप

Mar 02, 2026 07:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चा चोरी की अफवाहों से दहशत का माहौल है। लोग सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं से भयभीत हैं। स्थानीय पुलिस ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा है कि कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। लोगों से अपील की गई है कि वे बिना सत्यापन के किसी पर शक न करें।

चक्की में बच्चा चोरी की अफवाह से हड़कंप

पेज तीन के लिए -------- छानबीन पुलिस ने मामले का किया खंडन, चर्चा को बताया केवल अफवाह सोशल मीडिया पर फैली बच्चा चोरी की चर्चा से ग्रामीणों में दहशत चक्की, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर इन दिनों गंवई इलाके में दहशत का माहौल है। गांवों में बच्चा चोरों के घूमने की चर्चाएं तेजी से फैल रही है, जिससे अभिभावकों में भय है। हालांकि, स्थानीय पुलिस इस तरह की किसी भी घटना से साफ इनकार किया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि अब तक थाने में बच्चा चोरी से संबंधित किसी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

लोग सोशल मीडिया या मौखिक अफवाहों पर विश्वास न करें। पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिना सत्यापन के किसी भी अनजान व्यक्ति पर शक कर कानून हाथ में लेने की कोशिश न करें। बक्सर के साथ सहित बिहार के कई जिलों में पूर्व में इस तरह की अफवाहों के कारण निर्दोष लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं घट चुकी है। ऐसे में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं चौकन्ना है। पुलिस ने आम लोगों से अपील किया है कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना सीधे पुलिस को दें और अफवाह फैलाने से बचें। साथ ही मामले के संबंध में जब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, तब तक ऐसी सूचनाओं को महज अफवाह के रूप में ही देखा जाय। क्षेत्रीय रामकुमार यादव, शिवपूजन चौधरी, राहुल पांडेय आदि ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा चोरी की चर्चा पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल चुकी है। इससे हर घर में डर का माहौल बना हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।