Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsCelebration of Vidyapati Baba s Annual Festival in Dubouli Village with Akhand Harinam Sankirtan
धूमधाम से मना विद्यापति बाबा के वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मना विद्यापति बाबा के वार्षिकोत्सव

संक्षेप: दुबौली गांव में शनिवार को विद्यापति बाबा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन चल रहा था, जिससे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूजा का आयोजन हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर होता है, लेकिन इस बार चुनाव के कारण इसे 07 नवंबर से शुरू किया गया।

Sat, 8 Nov 2025 07:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

आस्था दुबौली गांव में शनिवार को विद्यापति बाबा का मना वार्षिकोत्सव अखंड हरिनाम संकीर्तन से गांव का वातावरण हुआ गुंजायमान फोटो संख्या- 21, कैप्सन- शनिवार को सिमरी में विद्यापति बाबा के पूजा संपन्न होने के बाद हवन करते लोग। सिमरी, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के दुबौली गांव में शनिवार को विद्यापति बाबा यानी, गुरूदेव टेकन बाबा का वार्षिकोत्सव भक्तिमय माहौल में धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार से ही 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन चल रहा है। इससे स्थानीय गांव सहित आस-पास के वातावरण में भक्तिरस की अविरल धारा प्रवाहित हो रही है। बिहार एवं उत्तर प्रदेश की चर्चित कीर्तन मंडलियों की धुन हरे राम-हरे कृष्ण से श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बता दें कि यह पूजा प्रत्येक साल कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर 05 नवंबर को आयोजित होता था। लेकिन, इस बार बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान की तिथि 06 नवंबर को निर्धारित होने से इसके आयोजन की प्रशासनिक अनुमति नहीं मिल पायी थी। इसी वजह से वार्षिकोत्सव 07 नवंबर से शुरू किया गया। पूजनोत्सव में हर साल की अपेक्षा इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। इससे पूजा स्थल के पास गहमा-गहमी बनी हुई थी। मंदिर के पुजारी पंडित देवानंद तिवारी व पंडित श्रीराम तिवारी ने बताया कि यह पूजनोत्सव संपूर्ण गांव के लिए खास है। इसके आयोजन में स्थानीय ग्रामीण बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में उमेश दूबे, प्रेम दूबे, कल्याण दूबे, शशी दूबे, सोनू दूबे, बासुकीनाथ दूबे सहित अन्य ग्रामीणों का काफभ् सहयोग रहा।