जेईई मेन में कैम्ब्रीज सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम
युवा के लिएयुवा के लिए ---------- खुशियां बच्चों की प्रतिभा पहले से पहचानने का प्रयास किया जाता प्राचार्य- उप-प्राचार्य व अन्य शिक्षकों ने सभी को बधाई दी बक्सर, हमारे संवाददाता। कैम्ब्रीज सीनियर...

युवा के लिए ---------- खुशियां बच्चों की प्रतिभा पहले से पहचानने का प्रयास किया जाता प्राचार्य- उप-प्राचार्य व अन्य शिक्षकों ने सभी को बधाई दी बक्सर, हमारे संवाददाता। कैम्ब्रीज सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के छात्रों ने जे. ई. ई. (मेन) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। स्कूल के छात्र आशीष कुमार सिंह ने 99.28 परसेन्टाइल स्कोर किया है। वहीं रियार्थ रचित ने 99.16 परसेन्टाइल, चंद्र प्रकाश राय ने 99.07 परसेन्टाइल, आदर्श उपाध्याय ने 98.62 परसेन्टाइल, अंश कुमार त्रिपाठी ने 97.81 परसेन्टाइल , आर्यन कुमार सिंह ने 97.81 परसेन्टाइल, चन्द्रहास कुमार ने 94.52 परसेन्टाइल स्कोर किया। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की देखरेख में देश के प्रतिष्ठित आईआईटी एवं एनआईटी में प्रवेश के लिए स्कोर कार्ड जारी किया गया।
छात्रों की सफलता पर विद्यालय निदेशक डॉ़ मोहन चौबे ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा पहले से पहचानने का प्रयास किया जाता है। छात्र-छात्राओं की हर एक्टविटी पर पैनी नजर रखी जाती है। उसे क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसी कड़ी में इन छात्रों पर भी विशेष ध्यान दिया गया था। ताकि यह देश के प्रतिष्ठित परीक्षा में अपना बेहतर प्रदर्शन कर सके। विद्यालय के एक्जीक्यूटिव प्राचार्य बीएस राव और प्राचार्य- उप-प्राचार्य एवं अन्य शिक्षकों ने इन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता का श्रेय उनका निरंतर परिश्रम एवं लगन है। इनकी सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा- स्त्रोत का काम करेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




