अच्छी शिक्षा वहीं,जो संवेदना व संस्कार दें

Dec 06, 2025 08:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

स्थानीय कैंब्रिज स्कूल के वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। डीएसपी पोलस्त कुमार ने सभ्यता और संस्कार के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तक ज्ञान नहीं, बल्कि अच्छे नागरिक बनना भी है। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने किया और बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।

अच्छी शिक्षा वहीं,जो संवेदना व संस्कार दें

बिजनेश न्यूज, युवा के लिए ------- बोले पोलस्त कैंब्रिज स्कूल के वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा अंग वस्त्र और बुके तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया फोटो संख्या- 12, कैप्सन- शनिवार को कैंब्रिज स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सरस्वती वंदना प्रस्तुत करती छात्राएं। डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय कैंब्रिज स्कूल में शनिवार को के वार्षिकोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बतौर अतिथि डीएसपी पोलस्त कुमार ने अपने संबोधन में सभ्यता, संस्कृति और संस्कार के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि बदलते दौर में आधुनिक तकनीक हमारे जीवन का हिस्सा बन चुकी है। लेकिन, इसके बीच अपनी परंपराओं और मूल्यों को बचाये रखना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तक ज्ञान तक सीमित नहीं, बल्कि अच्छा नागरिक बनना, समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना व मानवीय संवेदनाओं को बनाये रखना भी जरूरी है। इसके पूर्व वार्षिकोत्सव समारोह का डीएसपी, स्कूल के चेयरमैन टीएन चौबे, डॉ. मोहन चौबे, राजीव चौबे, राजीब प्रधान, डॉ. सुभाष चंद्रशेखर, भरत मिश्रा, एमके चौबे, रीता सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आगत अतिथियों को स्कूल प्रशासन द्वारा अंग वस्त्र व बुके तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान चेयरमैन ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के बदलते परिवेश में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास और अनुशासन को लेकर स्कूल की भूमिका सराहनीय रही है। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। स्कूल के बच्चों ने देश की संस्कृति पर आधारित गीतों व नृत्यों की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सामूहिक नृत्य पेश की, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। मौके पर आफताब आलम, पारस सिंह, रामबदन सिंह, विजय कुमार, अजीत सिंह, रितम दुबे, सोनल चौबे, वागीशा कुमारी, नायसा, अनुष्का, रॉबिन राय, आयुष, प्रवीण, सरोज व संजना थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;