Buxar News: नुक्कड़ नाटक से विकसित भारत का दिखाया सपना

हिन्दुस्तान, बक्सर
share

Buxar News: सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षा विभाग ने बक्सर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए। कलाकारों ने आधुनिक तकनीक, शिक्षा, बिजली और अंतरिक्ष क्षेत्र में देश की प्रगति के साथ विकसित भारत की परिकल्पना प्रस्तुत की। नाटक के जरिए लोगों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और देश के विकास में भागीदारी की अपील की गई। डीपीओ ने मंडली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Buxar News: नुक्कड़ नाटक से विकसित भारत का दिखाया सपना

नुक्कड़ नाटक से विकास और स्वच्छता का संदेश

Buxar News:

युवा के लिए ------- प्रस्तुति शहर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का हुआ मंचन कलाकारों ने नाटक के जरिए प्रस्तुत की विकास की तस्वीर फोटो संख्या- 04, कैप्सन- सोमवार को बक्सर डीपीओ कार्यालय से नाटक मंडली को हरी झंडी दिखा रवाना करते डीपीओ सुरेश प्रसाद। बक्सर, कार्यालय संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षा विभाग द्वारा जिला मुख्यालय के अलग-अलग स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को जागरूक किया गया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने विकसित भारत की परिकल्पना प्रस्तुत करते हुए देश की प्रगति व विकास की तस्वीर दिखाई। कलाकारों ने बताया कि इंटरनेट और आधुनिक तकनीक से जुड़कर भारत तेजी से विकास की तरफ अग्रसर है। गांवों में बिजली, शिक्षा के लिए विद्यालयों व महाविद्यालयों की उपलब्धता के साथ अंतरिक्ष के क्षेत्र में देश की बढ़ती उपलब्धियों को भी नाटक के माध्यम से दर्शाया गया। नाटक के जरिए हरित एवं स्वच्छ भारत की परिकल्पना प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही लोगों से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई। इस दौरान नाटक मंडली ने रेलवे स्टेशन, ज्योति चौक, रामरेखा घाट व गोलंबर सहित अलग-अलग स्थानों पर प्रस्तुति दी। इससे पहले शिक्षा विभाग के डीपीओ ने कार्यालय परिसर से नाटक मंडली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में केआरपी अनिता कुमारी, सुनीता कुमारी, उषा कुमारी, संजू श्रीवास्तव व अमरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे। वहीं, कलाकारों में अभिषेक कुमार, पुष्पा देवी, जयप्रकाश शर्मा, तनु कुमारी, राकेश कुमार, मनोज कुमार, कोमल कुमारी, कौशिक कुमारी व आरती कुमारी शामिल थी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦बक्सर में नुक्कड़ नाटक किन स्थानों पर प्रस्तुत किए गए?−
नाटक मंडली ने रेलवे स्टेशन, ज्योति चौक, रामरेखा घाट व गोलंबर सहित अलग-अलग स्थानों पर प्रस्तुति दी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsबक्सरBuxar News: नुक्कड़ नाटक से विकसित भारत का दिखाया सपना