Buxar News: इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग के एफओबी पर चढ़ा ट्रैक्टर

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

Buxar News: बक्सर के इटाढ़ी रेलवे गुमटी के निकट एक एफओबी पर ट्रैक्टर चढ़ने का वीडियो वायरल हो गया है। यह घटना दो पहिया वाहनों के लिए बनी संरचना पर हुई। स्थानीय लोग इस लापरवाही पर चिंता प्रकट कर रहे हैं और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Buxar News: इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग के एफओबी पर चढ़ा ट्रैक्टर

Buxar News: बक्सर। शहर के इटाढ़ी रेलवे गुमटी के समीप दो पहिया वाहनों के आवागमन के लिए बने एफओबी पर शुक्रवार को अचानक ट्रैक्टर चढ़ने से लोग आश्चर्यचकित हो गए। पास के किसी भवन से इस दृश्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। इसके बाद यह वीडियो तेजी से फेसबुक पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इसकी पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि इटाढ़ी रोड की तरफ से एफओबी पर एक ट्रैक्टर चढ़ने का प्रयास करते दिखा। हालांकि यहां लोहे की पोल लगाई गई है। बावजूद ट्रैक्टर के चढ़ने से अन्य दो पहिया चालक सहम से गए थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही पर स्थानीय व रेल प्रशासन को त्वरित संज्ञान लेना चाहिए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsबक्सरBuxar News: इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग के एफओबी पर चढ़ा ट्रैक्टर