ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सरजिला कृषि समन्वयक संघ के अध्यक्ष बने जंगबहादुर

जिला कृषि समन्वयक संघ के अध्यक्ष बने जंगबहादुर

बक्सर। बिहार कृषि समन्वयक संघ, पटना की जिला इकाई कृषि समन्वयक संघ का संगठनात्मक चुनाव रविवार को स्थानीय गोयल धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। चुनाव की सभी प्रक्रिया मुख्य निर्वाची पदाधिकारी प्रफुल्ल रंजन,...

जिला कृषि समन्वयक संघ के अध्यक्ष बने जंगबहादुर
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरMon, 23 Apr 2018 01:50 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार कृषि समन्वयक संघ, पटना की जिला इकाई कृषि समन्वयक संघ का संगठनात्मक चुनाव रविवार को स्थानीय गोयल धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। चुनाव की सभी प्रक्रिया मुख्य निर्वाची पदाधिकारी प्रफुल्ल रंजन, सहायक निर्वाची पदाधिकारी अरूण कुमार एवं अनिल कुमार की देख रेख में पूरी की गई। कृषि समन्वयक संघ के विभिन्न पदों के लिए चुनाव हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद पर जंगबहादुर सिंह, उपाध्यक्ष अमान अहमद, चंद्रदेव उपाध्याय, सचिव पद पर उपेंद्र कुमार व अमरेश राय निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं कोषाध्यक्ष के पद पर संजय कुमार सिंह एवं राजीव रंजन, महामंत्री के पद पर प्रसुन्न सौरभ, संगठन मंत्री के पद पर विनय रंजन, जिला संयोजक के पद पर मृत्युंजय, मीडिया प्रभारी के पद पर सौरभ कुमार व महिला प्रतिनिधि के रूप में रश्मि भारती निर्वाचित घोषित की गई। जिला कृषि समन्वयक संघ के सभी पदों पर चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। हि.सं.

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें