विद्यालय के वर्षगांठ पर सम्मानित हुए पूर्व छात्र

Mar 01, 2026 09:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

बक्सर नगर परिषद की अध्यक्ष कमरुन निशा ने उर्दू प्राथमिक विद्यालय खीरी की 66वीं वर्षगांठ मनाई। उन्होंने विद्यालय के पुराने छात्रों को सम्मानित किया और बच्चों को टिफिन बॉक्स व पानी की बोतल भेंट की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें शिक्षक और अभिभावक भी शामिल हुए।

विद्यालय के वर्षगांठ पर सम्मानित हुए पूर्व छात्र

फोटो संख्या 27 कैप्शन - रविवार को खीरी उर्दू मध्य विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करती बक्सर नगर परिषद की अध्यक्ष कमरुन निशा, नियमतुला फरीदी व शिक्षक संघ के नेता धनंजय मिश्रा। बक्सर। राजपुर प्रखंड अंतर्गत रविवार को उर्दू प्राथमिक विद्यालय खीरी का 66 वीं वर्षगांठ मनाई गई। जिसमें स्थानीय नगर परिषद की मुख्य पार्षद कमरुन निशा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। जो मुख्य पार्षद का पैतृक गांव भी है। महत्वपूर्ण है कि मुख्य पार्षद की प्रारम्भिक शिक्षा-दीक्षा उक्त विद्यालय से ही पूरी हुई थी। इनके अलावा विद्यालय के 66 वें वर्षगांठ पर इस विद्यालय के पुराने छात्रों को भी बुलाया गया था।

जिन्हें सम्मानित किया गया। मुख्य पार्षद ने सभी स्कूल के बच्चो को अपनी तरफ से टिफिन बॉक्स और वाटर बोतल गिफ्ट किया। साथ ही विद्यालय के विकास कार्यों और बच्चों के पठन-पाठन की बदली तस्वीर को देखकर हेडमास्टर धनंजय मिश्रा की सराहना की। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए कार्यक्रम में समां बांध दिया था। मौके पर नियामुतुल्ला फरीदी सहित विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिका सहित बच्चों के परिजन उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।