सड़कों का मामला ले केंद्रीय परिवहन मंत्री से मिले सांसद

सड़कों का मामला ले केंद्रीय परिवहन मंत्री से मिले सांसद

संक्षेप:

बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर क्षेत्र की सड़क यातायात समस्याओं का समाधान मांगा। उन्होंने बक्सर शहर में जाम के स्थायी समाधान के लिए बाईपास निर्माण और नए पुल की मांग की, साथ ही अन्य सड़क निर्माण और सुधार की मांगें भी उठाईं।

Dec 10, 2025 08:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्थानीय लोकसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सांसद सुधाकर सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की सड़क यातायात से संबंधित समस्याओं को उनके समक्ष रखा और त्वरित व समुचित समाधान की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार सांसद ने बक्सर शहर के गोलंबर पर होने वाले जाम के स्थायी समाधान के लिए दलसागर के पास से बाईपास निर्माण एवं गंगा नदी पर एक नए पुल के निर्माण तथा ईस्टर्न एक्सप्रेस वे से नया एलाइनमेंट बनाकर जोड़े जाने की मांग की है। इसके अलावा बक्सर-आरा एनएच पर चुरामनपुर, धरहरा और अहिरौली पर फुट ओवरब्रिज निर्माण और चौसा से वाराणसी तक 4 लेन सड़क का निर्माण करने किया जाने की मांग भी सांसद ने की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अन्य मांगों में आरा-मोहानिया 4 लेन सड़क में अनियमितताओं की वजह से खराब हुई सड़क को पूरी तरह मानक के अनुरूप पुनः दुरुस्त कराया जाने तथा दोषी एजेंसी पर कठोर कार्रवाई करने, चौसा-मोहनियां एनएच पर पजरांव के पास बन रहे नए पुल की ऊंचाई पुराने पुल के बराबर करने, बक्सर से दिनारा भाया धनसोईं एनएच 319 पर दिनारा के पास स्थित खतरनाक ब्लैक स्पॉट बन पर एक ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाना शामिल है।