Buxar News: मतदाता सूची में पंजीकरण को चल रहा विशेष अभियान
Buxar News: बक्सर जिले में मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं के पंजीकरण के लिए एक महीने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे और पात्र लोगों से प्रपत्र-6 लेकर नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। तैयार सूचियां राजनीतिक दलों के बूथ एजेंटों से साझा होंगी। जरूरत पड़ने पर मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे।

Buxar News: बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में निर्वाचक सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों व पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं करा सके पात्र मतदाताओं और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं की पहचान कर मतदाता सूची में पंजीकरण किया जाएगा। पात्र की पहचान के लिए बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। इसके साथ ही संबंधित व्यक्ति से प्रपत्र-6 प्राप्त कर मतदाता सूची में नाम पंजीकरण के लिए कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान एक माह में पूरा किया जाना है। बीएलओ द्वारा अभियान के दौरान तैयार की गई संबंधित सूची को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट के साथ भी साझा किया जाएगा।
वहीं अभियान की समाप्ति के बाद संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा मतदान केन्द्रवार तैयार सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा की जाएगी। आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग मतदान केन्द्रों पर विशेष कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

