सिपाही घाट पर पतंग महोत्सव को लेकर तैयारी पूरी
बक्सर में मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या के मौके पर डीएम साहिला ने रामरेखा घाट और सिपाही घाट का निरीक्षण किया। सिपाही घाट पर पतंग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न खेल और गतिविधियाँ होंगी। कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा और सफाई के लिए व्यवस्थाएँ की गई हैं।

बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मकर संक्रांति व मौनी अमावस्या को लेकर मंगलवार को डीएम साहिला ने रामरेखा घाट व सिपाही घाट का स्थल निरीक्षण किया। मिली जानकारी के अनुसार, आज यानी बुधवार को सुमेश्वर स्थान सिपाही घाट पर जिला प्रशासन की ओर से पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसको लेकर सिपाही घाट के पश्चिम की तरफ खाली मैदान में पतंग महोत्सव होगा। जबकि पूरब की तरफ के मैदान में पार्किंग एरिया बनाई गई है। पतंग महोत्सव के दौरान कुल सात प्रकार यानी फ्लैश मोब-डांस, म्यूजिकल चेयर, सेक रेस, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, हैण्डबाल व पतंग कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम स्थल के आस-पास नगर परिषद की ओर से बैरिकेडिंग की गई है।
ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। साथ ही मैदान में साफ-सफाई के साथ डस्टबीन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा यहां पेयजल व चलंत शौचालय भी बनाया गया है। डीएम ने निरीक्षण के क्रम में पाया कि रामरेखा घाट पर स्थानीय पंडाओ द्वारा घाट के सीढ़ियों पर अधिक संख्या में चौकी लगाया गया है। जिसपर उन्होंने चौकियों को हटवाने का निर्देश दिया। ताकि स्नानार्थियों को परेशानी नहीं हो सके। वहीं यहां लगे डिस्प्ले बोर्ड पर उन्होंने विज्ञापन के बदले नियमित रूप से आपदा से संबंधित चेतावनी का प्रसारण कराने का निर्देश दिया। डीएम ने उक्त घाट के आसपास के गलियों की समुचित साफ-सफाई कराने को कहा। वहीं यहां के लाइट व सीसीटीवी को दुरूस्त रखने व माईकिंग की व्यवस्था कराने को कहा। उन्होंने किला मैदान के पास चिन्हित किये गये पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया गया। जहां उन्होंने नप ईओ को वाहनों के पार्किंग के लिए साईनेज लगवाने का निर्देश दिया। मौके पर डीडीसी निहारिका छवि, एसडीएम अविनाश कुमार, एसडीपीओ गौरव पाण्डेय सहित अन्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


