Buxar News: शांति व सौहार्दपूर्ण दुर्गापूजा के लिए प्रशासन अलर्ट
Buxar News: बक्सर में दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीएम साहिला और एसपी शुभम आर्य ने शहर के पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सिपाही घाट, मठिया मोड़, ज्योति चौक, खलासी मुहल्ला और किला मैदान में भीड़ प्रबंधन, आवागमन और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी निभाने और जिलावासियों से शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील की।

Buxar News: पेज चार के लिए ------ जायजा डीएम व एसपी ने शहर के दुर्गापूजा स्थलों का किया निरीक्षण सुरक्षा व विधि-व्यवस्था का अवलोकन करते हुए दिए निर्देश फोटो संख्या 14 कैप्शन - सोमवार को ज्योति चौक के पास पंडाल का निरीक्षण करती डीएम साहिला एसपी शुभम आर्य व अन्य। बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दुर्गापूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व पूजा स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से सोमवार को डीएम साहिला व एसपी शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से दुर्गापूजा से संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने सिपाही घाट, मठिया मोड़, ज्योति चौक, खलासी मुहल्ला, किला मैदान का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूजा-पंडालों और दुर्गापूजा से संबंधित स्थलों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, आवागमन की सुगमता और आमलोगों की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अवलोकन किया। साथ ही पूजा समितियों की ओर से की गई तैयारियों व पर्व के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित चुनौतियों के मद्देनजर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। कहा कि जिला प्रशासन ने दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इस क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने और पूजा स्थलों पर जरुरी व्यवस्थाओं के प्रति सतर्क रहने पर जोर दिया गया। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और आमलोगों का आवागमन सुचारु बना रहे। इसके लिए विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा प्रबंधन व संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाने को कहा। उन्होंने जिलावासियों से अपील किया कि वे दुर्गापूजा का पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व आपसी भाईचारे के वातावरण में मनाएं। साथ ही प्रशासन के जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व की गरिमा बनाए रखने में सहयोग करें। मौके पर सहायक समाहर्ता फरखंदा कुरैशी, एसडीएम अविनाश कुमार, एसडीपीओ गौरव पाण्डेय, नप ईओ कुमार ऋत्विक, स्वच्छता अधिकारी रवि सिंह, नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व अन्य उपस्थित रहे। (बक्सर से ज्ञानेन्द्र सोनी)

