कल के देशव्यापी हड़ताल के बीच भी मरीजों को मिलेगी दवाएं
बक्सर के दवा दुकानदारों ने 20 मई को ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ सामूहिक हड़ताल का निर्णय लिया है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने सभी थोक और खुदरा दवा दुकानों को बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि, लोगों को दवा के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए आठ दवा दुकानें खुली रहेंगी।

पेज तीन के लिए ------ बक्सर। ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ जिले के दवा दुकानदारों ने 20 मई को सामूहिक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। ड्रग इंस्पेक्टर अजय कुमार रसिक से मिली जानकारी के अनुसार, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने 20 मई मंगलवार को पूरे क्षेत्र में सभी थोक और खुदरा दवा दुकानों को पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया है। यह बंद ऑनलाइन दवाओं और नकली दवाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के रूप में होगा। हालांकि आमलोगों को दवा के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़े, इसके लिए ड्रग विभाग के निर्देश के आलोक में जिला मुख्यालय के अलग-अलग इलाके के कुल आठ दवा दुकान खुले रहेंगे।
वहीं डुमरांव अनुमंडल के अलग-अलग प्रखंडों के कुल 22 दवा विक्रेताओं के यहां लोग आसानी से दवा की खरीददारी कर सकते है। खास बात है कि ड्रग विभाग के की ओर से जिले के प्रत्येक क्षेत्र का ख्याल रखते हुए वहां के चिन्हित दवा दुकानदारों को दुकानें खुले रहने का निर्देश दिया गया है। ताकि जरुरतमंद मरीजों को आवश्यक दवा निर्बाध उपलब्ध हो सके। (बक्सर से मनोज सिंह)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


