Buxar News: वोट चोरी के नाम पर इंडी गठबंधन का दोहरा चरित्र उजागर
हिन्दुस्तान, बक्सर
Buxar News: बक्सर में कथित वोट चोरी के मुद्दे पर इंडी गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन जनता के बीच माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। भुवन ने राजद और माले पर हिंसा तथा कमजोर वर्गों को मतदान से दूर रखने की राजनीति का इतिहास होने का आरोप लगाया।

Buxar News: बक्सर। कथित वोट चोरी के नाम पर इंडी गठबंधन के नेता व कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे है। इस पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि जिस ढंग से इंडी गठबंधन के लोग वोट चोरी के नाम पर माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं, उससे उनका चाल, चरित्र और दोहरा चेहरा जनता के सामने स्पष्ट रूप से उजागर हो रहा है। जनता सब कुछ देख और समझ रही है। कहा कि राजद की राजनीति लंबे समय से बूथ कब्जा, हिंसा और कमजोर वर्गों को मतदान से दूर रखने का प्रयास करती रही हैं।
वहीं, माले की राजनीति में भी हिंसा और सशस्त्र संघर्ष का इतिहास रहा है। वोट और राजनीतिक वर्चस्व के नाम पर हुई हिंसक घटनाओं का इतिहास जनता भूली नहीं है। (बक्सर से नवीन पाठक)

