Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsBusudhar Triumphs Over Navanagar in Thrilling Football Final
नावानगर को हराकर बसुधर बना फुटबॉल का चैंपियन

नावानगर को हराकर बसुधर बना फुटबॉल का चैंपियन

संक्षेप:

ट्राई ब्रेकरट्राई ब्रेकर लोधास खेल मैदान पर शनिवार को फुटबॉल का खेला गया मुकाबला खेल का आनंद लेने के लिए काफी संख्या में जुटी थी दर्शकों की भीड़ इटाढ़ी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के लोधास खेल मैदान...

Jan 17, 2026 08:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

ट्राई ब्रेकर लोधास खेल मैदान पर शनिवार को फुटबॉल का खेला गया मुकाबला खेल का आनंद लेने के लिए काफी संख्या में जुटी थी दर्शकों की भीड़ इटाढ़ी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के लोधास खेल मैदान पर शनिवार को फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच बसुधर बनाम नावानगर के बीच खेला गया, जिसमें बसुधर ने ट्राई ब्रेकर से 3-0 जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए मैदान पर काफी संख्या में खेलप्रेमियों की भीड़ जुटी हुई थी। मैच का शुभारंभ राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला व सदर विधायक आनंद मिश्रा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोनों टीमों के बीच हुआ मुकाबला काफी मनोरंजक रहा। बसुधर ने माध्यांतर से पहले 01 गोल दागकर खेल को और रोमांचक बना दिया। हालांकि, बाद में नावानगर की टीम 01 गोल कर खेल को बराबरी पर ला दिया। खेल के अंत समय में दोनों टीमें एक-दूसरे पर बढ़त बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। लेकिन, निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पायी। इसके बाद में ट्राई ब्रेकर के सहारे बसुधर ने नावानगर को 3-0 से हराकर विजयी कप अपने नाम कर लिया। मैच में रेफरी की भूमिका पप्पू सिंह ने निभाई। इस मौके पर विनोद सिंह, दयाशंकर तिवारी, धर्मेंद्र रजक, राजेंद्र सिंह, अशोक राम, विवेक सिंह, सूरज सिंह, प्रवीण सिंह, उपेंद्र सिंह व डब्लू पाठक थे।