Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsBrahmapur Municipality Faces Equipment Storage Issues Affecting Cleanliness
रख रखाव के अभाव में खराब हो रहे हैं ब्रह्मपुर नपं के सफाई उपकरण

रख रखाव के अभाव में खराब हो रहे हैं ब्रह्मपुर नपं के सफाई उपकरण

संक्षेप:

नगर पंचायत ब्रह्मपुर का गठन चार वर्ष पहले हुआ था। यहां साफ-सफाई के लिए उपकरण मंगाए गए थे, लेकिन उचित शेड की व्यवस्था नहीं होने से ये खुले में रखे जा रहे हैं। इससे उपकरण खराब हो रहे हैं और सफाई का काम प्रभावित हो रहा है। समाजसेवियों ने नगर पंचायत से बेहतर रख-रखाव की मांग की है।

Feb 05, 2026 08:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

रघुनाथपुर, ब्रह्मपुर। नगर पंचायत ब्रह्मपुर का गठन हुए लगभग चार वर्ष का समय पूरा हो चुका है। नगर पंचायत बनने के साथ ही यहां साफ-सफाई के कई उपकरण यहां मंगाये गए थे। ताकि नगर पंचायत की साफ-सफाई बेहतर तरीके से हो सके। इन उपकरणों को मंगा लिया गया। लेकिन, उन्हें रखने के लिए उचित स्थान नहीं बनाया गया। शेड की व्यवस्था नहीं की गई। ऐसे में सफाई उपकरण जैसे झाड़ू, कूड़ेदान, कूड़ा इकट्ठा करने वाले ट्राली और ठेला आदि खुले आसमान के नीचे रखे जाते है। इस कारण यह समय से पहले खराब हो रहे है। उपकरण खराब होने की वजह से सफाई का काम तो प्रभावित होता ही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जल्द उपकरण खराब होने की स्थिति में नए खरीदें जाते है। इससे नगर पंचायत पर आर्थिक दबाव पड़ता है। स्थानीय समाजसेवियों का कहना है कि नगर पंचायत में उपकरणों का रख-रखाव बेहतर तरीके से किया जाए। जिससे उनका उपयोग अधिक समय तक हो सके। नगर पंचायत इतनी राशि खर्च कर कई उपकरण मंगा रही है। लेकिन, उसे सुरक्षित रखने के लिए शेड की व्यवस्था नहीं की जा रही है। इस पर नगर पंचायत को विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। ताकि इन उपकरणों को बेहतर तरीके से रखा जाए।