भाजपा का पांच वर्ग के प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन
भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान शहर के सुमेश्वर स्थान में संपन्न हुआ। विधान पार्षद निवेदिता सिंह के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं को आत्मबल बढ़ाने और मीडिया समन्वय पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में पीएम मोदी की मन की बात भी सुनाई गई। सभी जिला पार्टी पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

पेज-04 के लिए कार्यकर्ताओं का आत्मबल ऊंचा रहेगा, तभी दिखेगी पार्टी की स्पष्ट छवि फोटो:- 12, कैप्सन :- रविवार को भाजपा के प्रशिक्षण में भाग लेते सदर विधायक आनंद मिश्र, उपाध्यक्ष मनोज सिंह व अन्य बक्सर, हमारे संवाददाता। भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान रविवार को शहर के सुमेश्वर स्थान स्थित एक निजी सभागार में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण का उद्घाटन
विधान पार्षद निवेदिता सिंह के मार्गदर्शन में पांच वर्ग का प्रशिक्षण हुआ। दूसरे दिन के प्रशिक्षण महाअभियान उद्घाटन भाजपा बिहार के संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानियां, विधान पार्षद निवेदिता सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की। प्रशिक्षण महाभियान का पहला सत्र संगठन महामंत्री ने लिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन व संचालन धनन्जय त्रिगुण ने की। इस दौरान संगठन महामंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं का आत्म बल हमेशा ऊंचा होना चाहिए। उनके विचार, गुण, आचरण बेहतर होना चाहिए। जिसमें पार्टी की छवि स्पष्ट रूप से दिखाई दें।
दूसरा सत्र
प्रशिक्षण महाभियान का दूसरा सत्र प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय ने लिया। अध्यक्षता राणा प्रताप सिंह व संचालन अरविंद पासवान ने की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित होना चाहिए। मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचार-धारा व कार्य आम जनता तक पहुंचता है। तीसरा सत्र शिव नारायण पाण्डेय ने लिया। उन्होंने सोशल मीडिया, मीडिया नई तकनीक एआई, प्रभावी सूचना तंत्र एवं संगठन के लिए सकारात्मक प्रशिक्षण निर्माण को बेहतर बनाया जाने पर बल दिया। चौथा सत्र राजेन्द्र भंडारी ने लिया। अध्यक्षता सदर विधायक आनन्द मिश्र व संचालन विनोद तिवारी ने की। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण में कहा कि पार्टी एक परिवार की तरह है। इसमें सभी का ध्यान रखना होता है। कोई भी सदस्य पीछे नहीं छूटे।
अंतिम सत्र
पांचवां सत्र उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने लिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष व संचालन लक्ष्मण शर्मा ने की। प्रशिक्षण का विषय समाधान, समारोह एवं राष्ट्र गान रहा। मंत्री ने अपने विषय को दमदार तरीके से कार्यकर्ताओं के बीच रखा। उन्होंने ने कहा की भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसके कार्यकर्ताओं में कुट-कुट के देश भक्ति, राष्ट्र के प्रति संवेदनशीलता मिलती है। कार्यक्रम के मध्य में पीएम नरेन्द्र मोदी के मन की बात को कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक सुना। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभी जिला के पार्टी पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चों अध्यक्ष, सभी पूर्व जिलाध्यक्ष तथा सभी वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रश्न और उत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


