
सेवा पखवाड़ा के रूप में मनेगा पीएम मोदी का जन्मदिन
भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत कार्यशाला का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ता गांवों में जाकर योजनाओं...
बोले भुवन कार्यकर्ताओं के बल पर ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कहलाते हैं कस्बों में जाकर जन कल्याण के उत्थान का प्रयास किया जाएगा फोटो संख्या- 18, कैप्सन- शुक्रवार को अहिरौली स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में भाग लेते कार्यकर्ता। बक्सर, हमारे संवाददाता। विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी तैयारी जोरों पर शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। अध्यक्षता ओमप्रकाश भुवन व संचालन महामंत्री लक्ष्मण शर्मा ने की। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष शम्भू सिद्धार्थ, क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष शिला प्रजापति, जौनपुर के राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी उपस्थित रही।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि कार्यकर्ता पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रुप में मनाने का संकल्प ले रहे है। सेवा पखवाडा के अन्तर्गत सभी गांवों, मुहल्लों में घर-घर जा कर गरीब गुरबों के झोपड़ी में पीएम मोदी के किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगें। वहीं उत्तराखंड के संगठन महामंत्री अजय कुमार संगठन ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कहलाते हैं। आगामी 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन मना कर गांव और कस्बों में जाकर जन कल्याण के उत्थान का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान केंद्र की योजनाओं को घर घर जाकर बताने का कार्य करेंगे। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जगह जगह 17 से 24 सितंबर को स्वास्थ्य केंद्र लगवाया जाएगा। 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान चलाना है। 18 से 25 तक घर घर जाकर संपर्क अभियान चलेगा। वहीं 19 से 20 को जीएसटी के लाभ को आम जनता के बीच बताने का प्रयास किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




